फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर में निकलें इन पांच जगहों की 'रोड ट्रिप' पर, जिंदगी भर याद रहेगा सुहाना सफर

Fri, 06 Sep 2019 10:58 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना मौसम, मिनी बस या फिर अपनी गाड़ी, गाड़ी में बजता सफरनामे का गाना, शरारत करते दोस्त अगर परिवार के साथ हैं तो हंसी-ठठाके वाली बातें और रस्ते में पड़ने वाले शानदार नजारों पर रुककर फोटो खींचना, रोड ट्रिप पर निकले हैं तो इससे बेहतर और क्या चाहिए। अगर आपको भी रोड ट्रिप पर निकले जमाना हो गया है तो हम आपको देश के पांच जबरदस्त रोड ट्रिप के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पहुंचकर आप ट्रेन और फ्लाइट से सफर करना भूल जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
पेल्हर लेक पर बने इस डैम के आसपास हरी-भरी पहाड़ियां हैं। बारिश के मौसम इस जगह की खूबसूरती और बढ़ जाती है। शहर की भाग-दौड़ से दूर यह जगह मस्ती के लिए बेहतरीन है। मुंबई से सिर्फ 58 किलोमीटर की दूरी पर है।
 
विज्ञापन

3 of 5
करनाला मुंबई से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मानसून में सहयाद्री पहाड़ियों की खूबसूरती लोगों को आकर्षित करती हैं। करनाला झरना, ऐतिहासिक करनाला किला भी देखा जा सकता है। यहां की बर्ड सेंक्च्युरी में पक्षियों की 150 और प्रवासी पक्षियों की 37 प्रजातियां रहती हैं।

4 of 5
शहर की व्यस्त जिंदगी से परेशान हैं और सुकून चाहते हैं, लेकिन ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते, तो माथेरान सबसे बेस्ट है। यहां आप प्रकृति के एक नए रूप को काफी नजदीक से देख पाएंगे। माथेरान और मुंबई के बीच की दूरी सिर्फ 80 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई से लगभग 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मनोरम जगह है। यहां एक प्राचीन किला भी है, जिसे सातवाहन राजवंश ने बनावाया था। मौनसून के दौरान किले के आसपास हरियाली छाई रहती है, जो लोगों को आकर्षित करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें