मुंबई और दिल्ली का खराब प्रदर्शन
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 (Global Liveability Index 2019) में मुंबई और दिल्ली की रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है। दिल्ली की रैंकिंग में छह स्थानों की गिरावट आई है, जिसके बाद यह 118 से 112 स्थान पर आ गया है। मुंबई दो स्थान नीचे आया है। पिछले साल 117 के स्थान पर रहने के बाद अब मुंबई 119 पर आ गया है।
बता दें कि ईआईयू के सूचकांक में शहरों को प्रमुख मानदंडों के आधार पर रखा जाता है। इनमें निम्न चीजें शामिल हैं।
- स्थिरता (स्टैबिलिटी)
- संस्कृति
- पर्यावरण
- हेल्थकेयर
- शिक्षा
- इंफ्रास्ट्रक्चर