एक्टर हर्षद अरोड़ा बताते हैं कि जब भी खाली वक्त मिलता है, उस दौरान वो घूमना पसंद करते हैं। वो कहते हैं कि मेरा मानना है कि जब भी वक्त मिले और परिस्थितियां साथ दें, घूमने निकल जाना चाहिए। एक महीने पहले मैं तुर्की गया था। मैंने यहां दस दिन बिताए। यह बहुत अच्छी जगह है। इस्तांबुल, एंटालिया, कापाडोसिया तुर्की के मुख्य दर्शनीय शहर हैं। मैंने इस्तांबुल में सबसे अधिक वक्त बिताया। तुर्की में बहुत से ऐतिहासिक स्थल हैं, जो देखने लायक हैं।