जैसलमेर पर्यटन
- फोटो : सोशल मीडिया
जैसलमेर
जैसलमेर शहर राजस्थान का एक रेगिस्तानी शहर है। यह शहर अपनी कलानात्मक शैली और खूबसूरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हवेलियों से भरे इस शहर को 'हवेलियों का नगर' से सम्बोधित किया जाता है। वैसे तो जैसलमेर में घूमने के लिए बहुत कुछ खास है। लेकिन सोनार किला, गड़सीसर सरोवर, लोक सांस्कृतिक संग्राहलय, पटुओं की हवेलियां, दीवान नथमल की हवेलियां, सालिम सिंह की हवेली, अमर सागर, बड़ा बाग व छतरियां, लोद्र्वा, साम के रेतीले टीले, वुड फासिक पार्क, पोखरण, रामदेवरा, सफारी, राष्ट्रीय मठ उधान, मरू उत्सव आदि यहां के प्रमुख पर्यटनीय स्थल हैं।