फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Trip: नेपाल ट्रिप पर जाएं तो इन जगहों को घूमना न भूलें, यात्रा होगी पैसा वसूल

Sun, 29 May 2022 11:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
nepal - फोटो : istock
Nepal Trip: घूमने का शौक रखने वाले गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार कर रहे होंगे। गर्मी के मौसम में लोग समर वेकेशन पर जाते हैं। भारत के अधिकतर प्रदेशों में इस मौसम में तापमान ज्यादा रहता है। ऐसे में लोग किसी ठंडी जगह जाना चाहते हैं। वैसे तो भारत में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, लेकिन अक्सर लोग भारत से बाहर या दूसरे देशों की यात्रा भी करना चाहते हैं। विदेश यात्रा की ख्वाहिश रखने वाले कई कारणों से दूसरे देशों की यात्रा पर नहीं जा पाते। पासपोर्ट-वीजा, सफर के लिए अधिक पैसों की जरूरत होने की वजह से लोगों का विदेश यात्रा का सपना अधूरा रह जाता है या तो उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन इस बार आप भारत से बाहर सफर के लिए जाएं, न तो आपको अधिक पैसों की जरूरत है और न ही वीजा पासपोर्ट की। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आप गर्मियों की छुट्टियां मना सकती हैं। यहां आपको खूबसूरत नजारे, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, प्राकृतिकता के बीच मनमोहक दार्शनिक जगहें और कई सारे प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने को मिल सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक व्यय करने की भी जरूरत नहीं है। ऐसे में अगर आप नेपाल जाने वाले हैं तो जान लीजिए कम पैसों में पूरी नेपाल ट्रिप के बारे में, नेपाल में कैसे और कहां-कहां घूम सकते हैं आप।
विज्ञापन

2 of 6
गुजयेश्वरी शक्तिपीठ - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली से नेपाल यात्रा का खर्च

अगर आप बजट में नेपाल की यात्रा करना चाहते हैं, तो दिल्ली से नेपाल के लिए ट्रेन, फ्लाइट और बस सेवा उपलब्ध है। हालांकि ट्रेन का किराया फ्लाइट और बस से सस्ता है। दिल्ली से रक्सौल तक सत्याग्रह एक्सप्रेस जाती है। एक स्लीपर कोच का किराया लगभग 500 रुपये से कम है। दिल्ली के आनंद विहार से शाम पांच बजे ट्रेन रवाना होगी, जो कि अगले दिन शाम पांच बजे रक्सौल रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। यहां से 20-30 रुपये ऑटो रिक्शा वाले को देकर नेपाल बॉर्डर पहुंचना होगा, जहां से भारतीय रुपयों को नेपाल की करेंसी में एक्सचेंज करा सकते हैं। नेपाल बॉर्डर से काठमांडू के लिए बस या टैक्सी से जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नेपाल - फोटो : istock
नेपाल में घूमने लायक जगहें

काठमांडू, नेपाल

नेपाल की राजधानी काठमांडू बहुत ही खूबसूरत शहर है। 1400 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद इस शहर में पूरे साल ठंड रहती है। गर्मियों में आप काठमांडू ट्रैवल करने जा सकते हैं। यहां कई मठ, मंदिर देखने को मिलेंगे। इस आध्यात्मिक और शांत शहर में प्राकृतिक सुंदरता का मनमोहक अनुभव मिलेगा।

4 of 6
Swayambhu - फोटो : facebook
स्वयंभूनाथ मंदिर, नेपाल

काठमांडू के पश्चिम में स्थित पहाड़ी की चोटी पर करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्वयंभूनाथ मंदिर स्थित है। यह काठमांडू का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण मंदिर है। यहां स्वयम्भू स्तूप बना है और ढेरों बंदरों से घिरा है, इस कारण इसे मंकी टेंपल भी कहते हैं। नेपाल जाएं तो इस मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
देवी फॉल, पोखरा - फोटो : fall
देवी फॉल, पोखरा

नेपाल के पोखरा में एक आकर्षक जगह है, जिसका नाम देवी फाॅल है। देवी फाॅल में झरने की धारा अचानक गायब होकर भूमिगत हो जाती है। इस झरने को देखने का सबसे सही समय मानसून में होता है। पर्यटक बड़ी संख्या में हर साल देवी फाॅल देखने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फेवा झील, पोखरा - फोटो : istock
फेवा झील, पोखरा

पोखरा में वाॅटर फाॅल के अलावा आप फेवा झील भी देखने जा सकते हैं। फेवा झील नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील है, जहां आप नौका विहार का लुत्फ उठा सकते हैं। झील के किनारे पार्टनर, दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने के साथ ही गरमा-गरम चाय का आनंद भी ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें