फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से सिर्फ 600 किमी की दूरी पर है भारत का प्राग, यहां मौजूद हैं पांडवों के बनाये 5 चूल्हे!

Tue, 19 Nov 2019 03:18 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
munsiyari
मुस्यारी पंचचूली की शानदार चोटियों पर बसा पहाड़ी कस्बा है। समुद तल से इसकी ऊंचाई 2200 मीटर है। हर साल लाखों की तादाद में देसी-विदेशी पर्यटक मुस्यारी की खूबसूरती से रूबरू होने के लिए आते हैं। यहां की मनमोहक वादियां और प्रकृति का अनुपम सौंदर्य आपका भी दिल जीत लेगा। मुस्यारी की दूरी दिल्ली से सिर्फ साढ़े छह सौ किलोमीटर है।

 

विज्ञापन

2 of 5
munsiyari
मुनस्यारी जाने के लिए आपको इसके सबसे करीबी रेलवे स्टेशन काठगोदाम उतरना होगा। काठगोदाम से मुनस्यारी की दूरी करीब 295 किलोमीटर है। आप चाहें तो टैक्सी बुक कर सकते हैं या फिर यहां से बस लेकर मुनस्यारी जा सकते हैं।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
munsiyari
पंचचूली की शानदार चोटियों पर बसे मुनस्यारी में आप सर्दियों में भी जा सकते हैं। सर्दी में यहां जमकर बर्फ-बारी होती है। हालांकि ज्यादातर पर्यटक मुनस्यारी गर्मियों में जाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपको सर्दी में बर्फ पर ट्रैकिंग का आनंद लेना है तो आप सर्दियों के मौसम में भी मुनस्यारी की सैर कर सकते हैं। 

 

4 of 5
munsiyari
पंचचूली को लेकर कहावत है कि यहां पांडवों ने अपना अलग-अलग चूल्हे में अपना भोजन बनाया था। पांडवों के इन पांचों अलग-अलग चूल्हों की वजह से ही इसका नाम पंचचूली पड़ा। मुनस्यारी में आपको हिमालय के अनेक रूप और दूर-दूर तक फैली पहाड़ी चोटियों की नैसर्गिक खूबसूरती देखने को मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
munsiyari
मुनस्यारी में आप मदकोट घूम सकते हैं। यह स्थान मुनस्यारी से सिर्फ 22 किलोमीटर की दूरी पर है। यह स्पेस फोटोग्राफी के लिए सबसे उपयुक्त है। अगर आप मुनस्यारी जाकर फोटोग्राफी करना चाहते हैं तो मदकोट जरूर जाएं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें