Best Places to visit in Meghalaya : शांत और रोमांचक जगह की तलाश में हैं तो मेघालय जा सकते हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छता, एडवेंचर सबकुछ एक ही जगह पर मिल जाएगा। मेघालय में घने जंगल, ऊंचे झरने और रहस्यमयी गुफाएं घूमने जा सकते हैं। मेघालय यात्रा के दौरान शिलांग, चेरापूंजी और मालविननाॅन्ग की सैर कर सकते हैं। एक ओर एशिया के सबसे स्वच्छ गांव में वक्त बिता सकते हैं तो दूसरी ओर बोट राइड, जिप लाइनिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं।
मेघालय की खूबसूरती, यहां की संस्कृति और समृद्धता को करीब से देखना है तो पांच दिन की मेघालय ट्रिप प्लान करें।
योजनाबद्ध तरीके से पांच दिन में मेघालय के सभी खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं मेघालय की पांच दिन की यात्रा के लिए पूरी ट्रिप डिटेल।