वाराणसी
- फोटो : instagram
वाराणसी
उत्तर प्रदेश के बनारस शहर संस्कृति और शांति का अनोखा अनुभव देता है। मार्च के महीने में यहां हल्की गर्माहट, गंगा किनारे शाम की ठंडी हवा महसूस की जा सकती है। दो से तीन दिन के ट्रिप पर लगभग 4000 से 6000 रुपये तक खर्च हो सकते हैं।
दिल्ली समेत कई शहरों से वाराणसी के लिए रेल कनेक्टिविटी है। यहां से काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हो सकते हैं। शाम के वक्त गंगा आरती का दिव्य अनुभव महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा बनारसी स्ट्रीट फूड बाटी चोखा, टमाटर चाट, और बनारसी पान का स्वाद चखने को मिलेगा। यहां बोट राइड और गंगा किनारे सस्ते होटल आसानी से मिल जाते हैं। दिल्ली से वाराणसी के लिए ट्रेन 500 से 1,000 रुपये में और बस 600 से 1,200 रुपये में उपलब्ध हैं।