फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पास बसा है उत्तर प्रदेश का सबसे खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट, ऐसे करें जानें की प्लानिंग

Tue, 26 Feb 2019 09:05 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mahoba - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश का छोटा सा जिला महोबा जहां वर्षों तक चंदेल राजाओं ने राज किया था। महोबा का नाम चंदेल राजाओं के शासन काल से मशहूर है। यह स्थान पूरे देश में अपने वास्तुशिल्प और खूबसूरत इमारतों के लिए भी जाना जाता है। भले ही आज वहां पर राजाओं का शासन नहीं चलता हो, लेकिन वहां की खूबसूरती आज भी वैसे ही बरकरार है। यहां जाकर आप अपने वीकेंड को शानदार और यादगार बना सकते हैं। आप अपने फैमली के साथ भी यहां जाने के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
mahoba - फोटो : social media
यहां जाने के लिए सही समय नवंबर से फरवरी तक का होता है। इस वक्त यहां का मौसम बहुत सुहावना रहता है। महोबा का काकरामठ मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। वर्तमान समय में ही यहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर की वास्तुशैली खजुराहो की मंदिर से काफी मिलती है। यह महोबा का सबसे लोकप्रिय स्थान है। 
विज्ञापन

3 of 5
mahoba - फोटो : social media
यहां का विजय सागर पक्षी विहार में प्राकृतिक का अद्धभूत नजारा देखने को मिलता है। इस जगह का नाम शहर के खूबसूरत हिस्सों में लिया जाता है। शहर से इसकी दूरी लगभग पांच किलोमीटर बताई जाती है। यहां पर आपको कई तरह की पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। पक्षियों से प्रेम करने वाले लोगों के लिए यह जगह बेहतर साबित हो सकता है। प्राकृतिक के खूबसूरत नजारे का दीदार करने के लिए लोग यहां जाते हैं। 

4 of 5
mahoba - फोटो : social media
इसके साथ ही यहां का सूर्यमंदिर भी बहुत मशहूर है। इसका निर्माण 9 वीं शताब्दी में हुआ था। उस समय इसे ग्रेनाइट पत्थर से बेहद ही खूबसूरती के साथ बनवाया गया था। पिछले कुछ सालों से इस मंदिर की मरम्मत पर सरकार ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया है, जिस वजह से मंदिर धूमिल होता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mahoba - फोटो : social media
महोबा का निकटतम हवाई अड्डा खजुराहो है। इसके अलावा अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो यहां का रेलवे स्टेशन प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। आप रेल यात्रा बहुत आसानी से कर सकते हैं। भारत के अन्य शहरों से महोबा के लिए बस चलती है। जिसे आप आसानी से यात्रा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें