फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में है घूमने की प्लानिंग तो बेहद खूबसूरत हैं ये जगह

Mon, 09 Dec 2019 06:02 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tour
घूमने के शौकीन लोगों को बस मौके का इंतजार होता है। ऐसे में अगर बात हो दिसंबर महीने की तो कुछ लोग पहाड़ों पर जाना चाहते है तो वहीं कुछ समुद्र के किनारे अपनी छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। आइए जानते है दिसंबर महीने में घूमने की सबसे बेस्ट जगह। 
विज्ञापन

2 of 5
mumbai goa
दिसंबर में गोवा घूमने के लिए सबसे सही है। दिसंबर महीने में वहां का माहौल बहुत खुशनुमा होता है। इस वक्त यहां 25 दिसंबर और नये साल की पार्टी का जश्न होता है। बहुत से लोग नाइट पार्टी  का मजा लेते नजर आते हैं तो वहीं कुछ लोग बीच के किनारे इंजॉय करते हैं। यहां कम पैसे में भरपेट खाना और रहना हो जाता है। दिसंबर में यहां भारतीय लोगों से कहीं ज्यादा विदेशी नजर आते हैं। यहां का मौसम बहुत खुशनुमा होता है। यहां ज्यादा कपल और दोस्त आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
kerala travel - फोटो : Pixabay
केरल 
दिसंबर में केरल जाना मतलब सुकून के पल बिताना होता है। साल के कुछ आखिरी दिन और नए साल की शुरुआत के लिए केरल से बेहतर जगह कोई हो ही नहीं सकती। यहां की सुबह शाम का दृश्य मनोरम होता है। यहां लजीज भोजन का मजा और चारों तरफ हरियाली का अदभुत नजारा होता है। 
 

4 of 5
dubai - फोटो : dubai
दुबई
दुबई ऐसी जगह है जहां पूरे परिवार के साथ नए साल का मजा लिया जा सकता है। यहां आकर घूमने से लेकर शॉपिंग तक का लुत्फ उठा सकते है। दिसंबर महीना में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। यहां के रइसियत की बात करें या प्राकृतिक सुंदरता की या फिर सन बॉथ की आप हर जगह अच्छे से इंजॉय कर सकते है। यहां एक बार आने के बाद आप बहुत सारी यादगार पल अपने साथ ले जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manali city - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर के महीने में शिमला मनाली भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यदि आप स्नो फॉल का मजा लेना चाहते हैं और बर्फ से ढकी वादियों का दीदार करना चाहते हैं तो दोनों ही हिल स्टेशन  आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। वैसे बारिश को छोड़कर आप कभी भी यहां आ सकते हैं। लेकिन सर्दियों में यहां आना आपके लिए एक यादगार अनुभव होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें