फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने के शौकीन लोगों के लिए हैं ये नौकरियां, इन जॉब्स में शानदार यात्राओं के साथ है पैसा भी

Mon, 09 Dec 2019 05:43 PM IST
Asif Iqbal लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
travelling - फोटो : social media
एक समय घूमना-फिरना केवल शौक हुआ करता था। समय बदला और यही शौक टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस में बदल गया। लेकिन इस बदलते समय में घूमना-फिरना केवल शौक ही नहीं रहा बल्कि इसके जरिये आप पैसे भी कमा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
विज्ञापन

2 of 5
travelling - फोटो : social media
आज के डिजिटल युग में ट्रैवलिंग ब्लॉगिंग बहुत ही आसान प्रोफेशन हो गया है। आप इसमें कहीं भी किसी भी समय काम कर सकते हैं। ट्रैवलिंग के शौकीन लोगों के लिए यह बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है। फुल टाइम ट्रैवलिंग ब्लॉगिंग तो करना इतना आसान नहीं है। इसके लिए आप चाहें तो सप्ताह में एक या दो ब्लॉग लिख दें। ऐसा करना आपके लिए बहुत आसान होगा। अगर आप ट्रैवलिंग का मजा लेना चाहते हैं तो आप इसे एक बार ट्राई जरूर करें।

विज्ञापन

3 of 5
travelling - फोटो : social media
बहुत बार ऐसा भी होता है जब आप ट्रैवलिंग कर रहे होते हैं उस समय आपको लगता है कि काश कोई टूर गाइड होता तो आपको यहां कि हर चीजों के बारे में खुलकर बता पाता। अगर आपको घूमने का शौक रखते हैं तो टूर गाइड की नौकरी आप अच्छे से कर सकते हैं। टूर गाइड की जॉब बहुत मजेदार होती है। यहां आप नए-नए लोगों से मिलते हैं और उन्हें रोमांचक कहानियां सुनाते हैं। 

4 of 5
travelling - फोटो : social media
कुछ टूर गाइड फ्री लांस काम करते हैं लेकिन अधिकतर गाइड किसी न किसी कंपनी के साथ जुड़े रहते हैं। अगर आपको नए-नए लोगों से मिलना और दोस्ती करना पसंद है तो आप इस नौकरी के लिए एकदम परफेक्ट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
travelling - फोटो : social media
अगर आपको घूमने का शौक है तो आप अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए फ्लाइट अटैंडेंट बनकर पूरा कर सकते हैं। इसमें आपको पूरी दुनिया घूमने को घूमने का मौका मिलता है और सेलरी भी मोटी मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें