हर किसी का मन करता है कि जैसे ही छुट्टियां मिले वैसे ही विदेश जाएं। लेकिन विदेश जाने की सोच तो लेते हैं , फिर दिमाग में आता है बजट का ख्याल। हम सोचते हैं ऐसी कौन-सी जगह जाएं , जहां कम बजट में पूरे ट्रिप का मजा लिया जा सके। फॉरेन ट्रिप पर अधिकांश लोगों को खूबसूरत बीचेस, सुकून देने वाला नेचर वॉक, चमकते पांच सितारे होटल और नाइट लाइफ का मजा उठाने की सोचते हैं, अगर आप भी इस सब चीजों का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आपको बैंकॉक जाना चाहिए। बैंकॉक इन सब चीजों के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां पर कम बजट में काफी कुछ चीजें करने को मिलती हैं।