फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Tourist Places: असम घूमने का प्लान है? ये 5 जगहें जरूर देखें

Wed, 06 May 2026 06:30 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Places To Visit In Assam: असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, माजुली द्वीप, कामाख्या मंदिर, हाफलोंग और सुआलकुची जैसी जगहें घूमने के लिए बेहद लोकप्रिय और खूबसूरत मानी जाती हैं।

विज्ञापन
1 of 6
असम - फोटो : AI

Assam Me Ghumne Ki Jagah: भारत के उत्तर-पूर्व में बसा असम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली, चाय बागानों और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो असम आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां की वादियां, नदियां, वन्यजीव और ऐतिहासिक स्थल हर यात्री को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

असम एक ऐसा राज्य है जो अनुभवों का खजाना है। यहां आप एक तरफ जंगली जानवरों को करीब से देख सकते हैं, तो दूसरी तरफ आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकते हैं। खासकर ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसे शहर और प्राकृतिक पार्क यहां की खास पहचान हैं।

अगर आप अपनी अगली छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस बार असम को जरूर अपनी लिस्ट में शामिल करें। यहां आपको असम की 5 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपकी यात्रा को यादगार बना देंगी।
 

विज्ञापन

2 of 6
काजीरंगा नेशनल पार्क - फोटो : instagram

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, जो एक-सींग वाले गैंडों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां आप जीप सफारी और एलीफेंट सफारी का मजा ले सकते हैं। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

विज्ञापन

3 of 6
माजुली आईलैंड - फोटो : AI

माजुली द्वीप

माजुली द्वीप दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है, जो ब्रह्मपुत्र नदी के बीच स्थित है। यहां की संस्कृति, सत्र (मठ) और शांत वातावरण आपको एक अलग ही अनुभव देंगे।

4 of 6
कामाख्या देवी टूर पैकेज - फोटो : Adobestock

कामाख्या मंदिर

कामाख्या मंदिर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। यह मंदिर नीलाचल पहाड़ी पर स्थित है और यहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
असम - फोटो : Instagram

हाफलोंग

हाफलोंग असम का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां की झीलें और पहाड़ियां बेहद खूबसूरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
असम - फोटो : Instagram

सुआलकुची

सुआलकुची को “सिल्क विलेज आफ असम” कहा जाता है। यहां आपको असम की पारंपरिक रेशम साड़ियों और हस्तशिल्प का अनोखा अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें