How To Reach Pondicherry: भागती सड़कों और जिंदगी की दौड़भाग से दूर अगर आप शांति की तलाश चाहते हैं तो पुडुचेरी जा सकते हैं। पुडुचेरी भारत का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां फ्रेंच वास्तुकला, नीले समुद्र और धीमी जीवनशैली के बीच सुकून वक्त बिता सकते हैं। लेकिन अगर आप पहली बार पुडुचेरी जा रहे हैं तो कई सवाल आपके मन में होंगे, जैसे कैसे यात्रा करें, पुडुचेरी घूमने में कितना समय लगेगा और जेब पर खर्च का भार कितना पड़ेगा?
इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिल सकते हैं। नई दिल्ली से पुडुचेरी के सफर की शुरुआत कर रहे हैं तो ये जानना जरूरी है कि रेल मार्ग, सड़क मार्ग या हवाई मार्ग में से कौन सा विकल्प अपनाना चाहिए। घूमने के लिए कितने दिन की छुट्टी चाहिए।
यहां जानिए फ्लाइट, ट्रेन और रोड से पुडुचेरी पहुंचने के तरीके, सही समय, कुल खर्च और यात्रा को यादगार बनाने के जरूरी टिप्स।