हम्पी उत्सव
- फोटो : instagram
रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान
वन्यजीव प्रेमियों के लिए अक्टूबर रणथंभौर नेशनल पार्क घूमने का आदर्श समय है। मानसून के बाद जंगल हरे-भरे हो जाते हैं और सफारी के दौरान बाघ, तेंदुए और कई दुर्लभ पक्षी देखने को मिलते हैं। यहां की टाइगर सफारी पूरे देश में मशहूर है।
हम्पी, कर्नाटक
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट हम्पी अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। अक्टूबर का मौसम यहां घूमने के लिए परफेक्ट रहता है। विरुपाक्ष मंदिर, स्टोन चैरियट और विजय नगर साम्राज्य के खंडहर पर्यटकों को बीते युग की भव्यता का अहसास कराते हैं।