फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Where I Can See Penguins: इन जगहों पर पाए जाते हैं पेंग्विन, जीवन में एक बार इन्हें देखने अवश्य जाएं

Wed, 11 Feb 2026 11:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Places To See Penguins: अगर आप पेंग्विन को पास से देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर ये रहते कहां है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 7
इन जगहों पर पाए जाते हैं पेंग्विन - फोटो : Adobe stock
Best Places To See Penguins सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पेंग्विन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेंग्विन का एक बड़ा झुंड समुद्र की ओर बढ़ रहा है, जहां वे अपना भोजन तलाशते हैं। तभी अचानक एक पेंग्विन रुक जाता है। 

वो न तो अपने साथियों के साथ पानी की ओर जाता है और न ही वापस कॉलोनी में लौटता है, बल्कि बिल्कुल उल्टी दिशा में बर्फीली पहाड़ियों की तरफ चल पड़ता है। इस अनोखे व्यवहार ने लोगों को हैरान कर दिया है और हर कोई इसके पीछे की वजह जानना चाहता है। 

दरअसल, पेंग्विन बेहद रोचक और सामाजिक पक्षी होते हैं, जो खास भौगोलिक क्षेत्रों में पाए जाते हैं। अगर आप भी पेंगुइन को करीब से देखने का सपना देखते हैं, तो ये जानना जरूरी है कि वे दुनिया के किन-किन हिस्सों में रहते हैं और किन परिस्थितियों में अपना जीवन बिताते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
इन जगहों पर पाए जाते हैं पेंग्विन - फोटो : Adobe stock
अंटार्कटिका
 
  • पेंग्विन का नाम आते ही सबसे पहले अंटार्कटिका का ख्याल आता है। 
  • यहां एम्परर और एडेले पेंग्विन बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। 
  • ये दुनिया का सबसे ठंडा महाद्वीप है और बर्फीले वातावरण में रहने के लिए ये प्रजातियां खास तौर पर अनुकूलित हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
इन जगहों पर पाए जाते हैं पेंग्विन - फोटो : Adobe stock
दक्षिण अफ्रीका 
 
  • केप टाउन के पास बोल्डर्स बीच पर अफ्रीकी पेंग्विन देखे जा सकते हैं।
  • ये उन कुछ जगहों में से एक है जहां पर्यटक समुद्र तट पर पेंग्विन को करीब से देख सकते हैं।

 

4 of 7
इन जगहों पर पाए जाते हैं पेंग्विन - फोटो : Adobe stock
ऑस्ट्रेलिया 
 
  • ऑस्ट्रेलिया के फिलिप आइलैंड पर “लिटिल पेंग्विन” पाए जाते हैं। 
  • यहां रोज शाम को पेंग्विन परेड एक बड़ा आकर्षण है, जहां सैकड़ों पेंग्विन समुद्र से लौटते दिखाई देते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
इन जगहों पर पाए जाते हैं पेंग्विन - फोटो : Adobe stock
न्यूजीलैंड
 
  • यहां येलो-आइड पेंग्विन और ब्लू पेंग्विन मिलते हैं। 
  • तटीय क्षेत्रों और छोटे द्वीपों पर ये आसानी से देखे जा सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
इन जगहों पर पाए जाते हैं पेंग्विन - फोटो : Adobe stock
दक्षिण अमेरिका  
 
  • अर्जेंटीना के पटागोनिया क्षेत्र और चिली के तटीय इलाकों में मैगेलैनिक पेंग्विन बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। 
  • यहां ब्रीडिंग सीजन के दौरान हजारों पेंग्विन एक साथ दिखते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन जगहों पर पाए जाते हैं पेंग्विन - फोटो : Adobe stock
गैलापागोस द्वीप 
 
  • यहां गैलापागोस पेंग्विन पाए जाते हैं, जो भूमध्य रेखा के पास रहने वाली दुर्लभ प्रजातियों में से एक हैं।
  •  ये इस बात का प्रमाण है कि सभी पेंग्विन केवल ठंडे इलाकों में ही नहीं रहते।
  •  ये बहुत मिलनसार होते हैं और पर्यटकों के साथ खेलने आते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें