Famous Shiva Temples Outside India: भगवान शिव के मंदिर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि भारत से बाहर भी स्थित हैं। यहां हम आपको इसके बारे में ही जानकारी देंगे।
Famous Shiva Temples Outside India: महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की भक्ति और भी विशेष रूप ले लेती है। भारत के हर छोटे-बड़े शिव मंदिर में लोग सच्चे मन से पूरा-अर्चना करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव के मंदिर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं।
जी हां भारत से बाहर भी कई प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं, जहां श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए आते हैं। ये मंदिर उन देशों में भी हैं, जहां भारतीय समुदाय बसता है और उन्होंने अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को वहां बनाए रखा है।
इन मंदिरों में शिव लिंग, नाग देवता, और पारंपरिक पूजा सामग्री स्थापित होती है। विदेशी भूमि में भी भक्त महाशिवरात्रि, भजन और आरती के माध्यम से भगवान शिव की आराधना करते हैं। आइए आपको इन मंदिरों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
श्रीलंका का मुन्नेश्वरम मंदिर
- फोटो : instagram
1. श्रीलंका का मुन्नेश्वरम मंदिर
मुन्नेश्वरम मंदिर श्रीलंका के उत्तरी हिस्से में स्थित है और यह भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है।
यहां हर साल महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ जुटती है।
ये मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
3 of 7
थाईलैंड का प्रेह विहार शिव मंदिर
- फोटो : instagram
2. थाईलैंड का प्रेह विहार शिव मंदिर
प्रेह विहार मंदिर थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर स्थित है।
ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और अपने प्राचीन वास्तुकला और पर्वतीय लोकेशन के लिए जाना जाता है।
ये मंदिर भारतीय शैली के मंदिरों की याद दिलाता है और विदेशी भक्तों को आकर्षित करता है।
4 of 7
ऑकलैंड का शिव मंदिर
- फोटो : instagram
3. ऑकलैंड का शिव मंदिर (न्यूजीलैंड)
ऑकलैंड में स्थित यह शिव मंदिर भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा स्थापित किया गया है।
यहां प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि और अन्य हिन्दू त्योहार मनाए जाते हैं।
मंदिर में नियमित पूजा, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल
- फोटो : instagram
4. नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर
नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर विश्व प्रसिद्ध है।
ये काठमांडू के बागमती नदी के किनारे स्थित है और हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र शिव स्थलों में से एक माना जाता है।
महाशिवरात्रि के दौरान यहां लाखों भक्त जमा होते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
मॉरीशस में स्थित सागर शिव मंदिर
- फोटो : instagram
5. मॉरीशस में स्थित सागर शिव मंदिर
सागर शिव मंदिर मॉरीशस के मारे लोटस इलाके में स्थित है।
ये मंदिर हिन्दू समुदाय के लिए श्रद्धा का स्थान है और हर वर्ष भव्य रूप से महाशिवरात्रि का आयोजन होता है।