फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Vacation Trip: गर्मियों की छुट्टी में बच्चों को कराएं इन जगहों की सैर

Wed, 03 May 2023 01:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी की छुट्टियों में सफर - फोटो : Istock
Summer Vacation Trip: बच्चे सालभर गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार करते हैं। वार्षिक परीक्षाएं होने के बाद स्कूलों में कुछ दिनों की छुट्टी हो जाती है। इन छुट्टियों के लिए बच्चे बहुत उत्साहित होते हैं। गर्मियों की छुट्टियों का जिक्र आते ही बच्चे तरह तरह की प्लानिंग शुरू कर देते हैं। घूमने जाने की योजना बनाने लगते हैं। मौज मस्ती, परिवार के साथ समय बिताने के लिए गर्मी की छुट्टियां सबसे बेहतर समय होता है। बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए किसी ऐसी जगह पर घूमने जा सकते हैं, जो बजट में भी हो और गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए उपयुक्त हो, ताकिधूप और गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या भी न हो और परिवार की गर्मी की छुट्टियां मजेदार बन सकें। बच्चों और परिवार की गर्मी की छुट्टी यादगार बनाना चाहते हैं तो उन्हें किसी खूबसूरत और मजेदार जगह की सैर करा सकते हैं। ये हैं गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह।
विज्ञापन

2 of 5
Darjeeling - फोटो : Istock
दार्जिलिंग

गर्मी की छुट्टियों में परिवार और बच्चों के साथ पूर्वी भारत के भ्रमण पर जा सकते हैं। यहां का दार्जिलिंग शहर गर्मियों में छुट्टी बिताने के लिए बेहतरीन जगह है। मई-जून में दार्जिलिंग का मौसम अच्छा रहता है। यहां की खूबसूरत वादियां और चाय के बागान बच्चों को नए और मनमोहक अनुभव दिलाएंगे। इसके अलावा दार्जिलिंग में राॅक गार्डन और टाइगर हिल जैसी शानदार जगहों पर घूमने जा सकते हैं। दार्जिलिंग ट्रिप के लिए परिवार से साथ जा रहे हैं तो 20 से 30 हजार रुपये का खर्च आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
almora - फोटो : facebook
अल्मोड़ा, उत्तराखंड  

गर्मियों में तापमान अधिक रहता है। चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए किसी हिल स्टेशन की ओर रुख कर सकते हैं। उत्तराखंड का अल्मोड़ा हिल स्टेशन गर्मी की छुट्टी में घूमने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।अल्मोड़ा में बच्चों के साथ ही बड़ों के लिए एडवेंचर एक्टिविटी हैं, जो उन्हें पसंद आएंगी। यहां जीरो पॉइंट, दूनागिरी और डियर पार्क घूमने जा सकते हैं। ट्रेन या बस से अल्मोड़ा का सफर कर सकते हैं। परिवार के साथ अल्मोड़ा का सफर बजट में कर सकते हैं। यहां पूरे परिवार के साथ घूमने में लगभग 6 से 8 हजार रुपये का खर्च आ सकता है।

4 of 5
andman - फोटो : social media
अंडमान

अगर बच्चे हिल स्टेशन नहीं, बल्कि बीच पर जाना चाहते हैं तो गर्मियों की छुट्टी में उन्हें अंडमान घुमाने ले जा सकते हैं। मई के महीने में अंडमान में बीच और सी साइट का आनंद लिया जा सकता है। यात्री पोर्ट ब्लेयर के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। अंडमान के हैवलॉक द्वीप और राधानगर बीच घूमने जा सकते हैं। अंडमान घूमने के लिए 30 से 50 हजार का खर्च आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर

भारत में ही नहीं विदेशी पर्यटकों के बीच कश्मीर काफी लोकप्रिय है। बच्चों को गर्मी में कश्मीर घुमाने ले जा सकते हैं। श्रीनगर के लिए फ्लाइट मिल जाएगी। चाहे तो ट्रेन या बस का सफर करके भी कश्मीर पहुंच सकते हैं। यहां घूमने के लिए कैब या स्थानीय परिवहन ले सकते हैं। कश्मीर में डल झील, गोंडोला और शिकारा की सैर कर सकते हैं। कश्मीर की तीन-चार दिन की ट्रिप 20 से 40 हजार में की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें