फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीमती धरोहर में शामिल है भारत की ये खूबसूरत जगहें, आपने इनमें से कौन सी देखीं?

Mon, 18 Nov 2019 10:23 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
भारत देश बहुत खूबसूरत है। यहां के हर कोने में कुछ न कुछ अजूबा और ऐतिहासिक देखने को मिलता है। इसलिए केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग भारत घूमने आते हैं। वर्ल्ड हेरिटेज साइट ने भी यहां की 36 जगह को विश्व विरासत का दर्जा दिया गया है। और अगर आप इनमें से केवल ताजमहल ही घूमे हैं तो हम आपको बताएंगे ये पांच जगह जो बेहद खूबसूरत है। जिन्हें देखें बिना आपकी ट्रैवेल डायरी अधूरी रह जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
रानी की वाव, गुजरात 
रानी की वाव का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। यह गुजरात के पाटन में स्थित है। रानी की वाव को पुरातत्व विभाग मे खुदाई के दौरान खोज निकाला था। यह जगह अपनी बावलियों और सुंदर-सुंदर कलाकृतियों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां के कलाकृतियों को देखकर आपका मन इन कलाकृतियों में ही खो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
हम्पी
प्राचीन एवं अद्भुत मंदिर देखने का शौक है तो आपको तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित हम्पी शहर जाना चाहिए। यहां आपको ऐतिहासिक खंडहरों से घिरे कई भव्य मंदिर देखने को मिलेंगे। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की स्थिति भारत में सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में हम्पी की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है। 

4 of 6
- फोटो : Instagram
कंचनजंगा नेशनल पार्क, सिक्किम 
सिक्कीम का कंचनजंगा नेशनल पार्क बेहद खूबसूरत है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह एक दम सही है। कंचनजंगा नेशनल पार्क बर्फ की ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां पर आपको विचित्र गुफाएं, बहती हुई नदी, जंगल देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
भीमबेटका रॉक सेंटर, मध्य प्रदेश 
भीमबेटका रॉक सेंटर मध्यपाषाण युग की एक बेहतरीन धरोहर है। यहां पर आपको मध्यपाषाण युग की कई कलाकृति देखने को मिलेगी। यहां का आस-पास का इलाका भी यहां की कलाकृति के संसकृति से मेल खाता है। इसलिए मध्य प्रदेश जाएं तो भीमबेटका रॉक सेंटर जाना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
लाल किला, आगरा
आगर का किला भी अपनी बनावट के लिए बेहद प्रसिद्ध है। इस किले का निर्माण  मुगलों द्वारा 16वीं शताब्दी में किया गया था। यह किला 94 एकड़ जमीन पर बना है। अब आप सोच लीजिए की यह किला कितना बड़ा होगा। इस किले में दो द्वार हैं,दिल्ली द्वार और लाहौर द्वार। इसी वजह से यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की लिस्ट में शामिल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें