फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flyboarding: भारत में फ्लाईबोर्डिंग का लुत्फ उठाने के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं, जानें खर्च

Sat, 27 Apr 2024 10:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Flyboarding - फोटो : pexel
Best Place for Flyboarding in India: रोमांच प्रेमी अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज की तलाश में रहते हैं। एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने के लिए ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहां वह ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, वाॅटर स्पोर्ट्स जैसी कई एक्टिविटी का मजा ले सकें। कुछ एडवेंचर स्पोर्ट्स सोशल मीडिया या टीवी पर देखकर युवाओं को रोमांचित कर देते हैं लेकिन भारत में ऐसे स्पोर्ट्स का मजा कहां लिया जा सकता है, इस बारे में जानकारी नहीं होती। वहीं कुछ एक्टिविटी देखने में काफी महंगी लगती है यानी उस का लुत्फ उठाने में अधिक खर्च आने की चिंता।

इन दिनों फ्लाईबोर्डिंग युवाओं को आकर्षित कर रहा है। फ्लाईबोर्डिंग एक तरह का वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर एक्टिविटी है। फ्लाईबोर्डिंग का मजा कतर से लेकर थाईलैंड आदि में लिया जा सकता है। हालांकि भारत में भी फ्लाईबोर्डिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। अगली स्लाइड में जानिए फ्लाईबोर्डिंग का लुत्फ किन जगहों पर उठा सकते हैं और इसमें कितना खर्च आएगा।
विज्ञापन

2 of 5
beach - फोटो : istock
बागा बीच

भारत में वाटर स्पोर्ट्स के लिए सबसे बेस्ट गोवा है। फ्लाईबोर्डिंग का लुत्फ उठाने के लिए भी गोवा जा सकते हैं। गोवा का बागा बीच पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। यहां फ्लाईबोर्डिंग सेशन उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 5
Flyboarding - फोटो : pexel
अंजुना बीच

गोवा के अंजुना बीच पर भी फ्लाईबोर्डिंग का अनुभव लिया जा सकता है। अंजुना बीच पर आरामदायक माहौल और फ्लाईबोर्डिंग का लुत्फ उठाने के लिए छुट्टी मनाने जा सकते हैं।

4 of 5
Flying Board - फोटो : istock
कैलंगुट बीच

गोवा के कैलंगुट बीच को समुद्र तटों की रानी कहा जाता है। यह जगह फ्लाईबोर्डिंग के लिए सबसे परफेक्ट जगह मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Flyboarding - फोटो : PEXEL
फ्लाईबोर्डिंग का खर्च

गोवा में फ्लाईबोर्डिंग काफी मशहूर है। फ्लाईबोर्डिंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो महज 2700 रुपये में बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर फ्लाईबोर्डिंग पैकेज की कीमत 3000 से 5000 रुपये तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें