Paragliding Places: अगर आप आसमान में उड़ने का सपना देखते हैं और रोमांच आपकी रगों में दौड़ता है, तो पैराग्लाइडिंग आपके लिए परफेक्ट एडवेंचर स्पोर्ट है। भारत में पहाड़, घाटियां, समुद्र तट और खूबसूरत मौसम, ये सब मिलकर पैराग्लाइडिंग को एक यादगार अनुभव बना देते हैं। भारत के कई ऐसे शानदार डेस्टिनेशन हैं जहां से आप पक्षियों की तरह उड़ते हुए प्रकृति की खूबसूरती को नजदीक से देख सकते हैं।
पैराग्लाइडिंग से पहले जरूरी सावधानियां
- हमेशा सर्टिफाइड इंस्ट्रक्टर के साथ उड़ान भरें।
- मौसम की जानकारी जरूर लें।
- सेफ्टी गियर पहनना अनिवार्य है।
- पहली बार के लिए टैंडम फ्लाइट चुनें।