फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Propose Day 2026: फिल्मी स्टाइल में प्यार का इजहार करना है? प्रपोज करने के लिए ये जगहें हैं सबसे बेस्ट

Wed, 04 Feb 2026 11:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Romantic Proposal Places: इस प्रपोज डे पर अगर अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो सही जगह का चयन करें, आपका प्रपोजल सफल होने की चांसेज बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
Propose Day प्यार के इजहार के लिए बेस्ट जगह - फोटो : अमर उजाला

Best Places To Propose:  अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो समय रहते उससे अपने दिल की बात करना ही इजहार करना है। अगर आप प्यार के इजहार के लिए सही मौके की तलाश में हैं तो वैलेंटाइन सप्ताह का दूसरा दिन बेस्ट रहेगा। 8 फरवरी को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है।

प्यार का इजहार ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक होता है। जब दिल की बात कहनी हो, तो जगह भी उतनी ही खास होनी चाहिए। एक सही लोकेशन न सिर्फ आपके शब्दों को ताकत देती है, बल्कि उस पल को हमेशा के लिए यादगार बना देती है। परफेक्ट प्रपोजल वही होता है जो दिल से किया जाए। जगह उस पल को और खूबसूरत बना देती है। सही जगह, सच्ची भावना और थोड़ी सी प्लानिंग, प्यार के इजहार का सबसे सही तरीका है। 

अगर आप भी सोच रहे हैं कि कहां प्रपोज करें तो ये लेख आपके लिए ही है। यहां प्रपोजल के लिए बेस्ट जगहों के विकल्प दिए जा रहे हैं, साथ ही प्यार के इजहार से जुड़े कुछ टिप्स बताए जा रहे हैं। 

प्रपोज करने से पहले रखें ये बातें ध्यान में

  • सामने वाले की पसंद और कम्फर्ट
  • पब्लिक या प्राइवेट, सही चुनाव
  • टाइमिंग और मूड
  • दिल से निकले शब्द
विज्ञापन

2 of 6
पहाड़ों पर प्यार का इजहार - फोटो : Instagram

पहाड़ों की वादियां

  • प्यार के लिए परफेक्ट सुकून वाली जगह की तलाश में हैं तो किसी हिल स्टेशन पर जाएं। 
  • हिल स्टेशन पर बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवा और नेचर की शांति का अनुभव कर सकते हैं।
  • पहाड़ों में किया गया प्रपोजल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता।
  • मनाली, मसूरी, नैनीताल या गुलमर्ग जैसी जगहें रोमांटिक फील देती हैं।
  • यहां का शांत माहौल, कम भीड़ और शानदार फोटो और यादें आपके प्रपोज डे को खास बना देंगी।
विज्ञापन

3 of 6
बीच पर प्रपोज करें - फोटो : Adobe stock

समंदर किनारे

  • लहरों के बीच प्यार का इजहार किया जा सकता है।
  • बीच पर सनसेट के समय प्रपोज करना बेहद रोमांटिक होता है।
  • लहरों की आवाज और ढलता सूरज आपके प्रपोजल को और खास बना देता है।
  • प्रपोज करने के लिए अपने साथी के साथ गोवा, अंडमान, पांडिचेरी जा सकते हैं।
  • टिप: सनसेट के समय घुटनों पर बैठकर प्रपोज़ करें।

4 of 6
प्रकृति के बीच प्यार का इजहार - फोटो : Adobe

गार्डन या पार्क

  • खुले आसमान और हरियाली के बीच किया गया प्रपोज़ल सादा लेकिन दिल छू लेने वाला होता है।
  • नेचर के बीच सादगी भरा प्यार एक अच्छा अहसास करा सकता है।
  • दिल्ली में लोधी गार्डन से लेकर कोलकाता के क्यू गार्डन में इजहार करने जा सकते हैं।
  • फूलों के बीच रिंग देना रोमांटिक टच देता है।
विज्ञापन

5 of 6
ऐतिहासिक जगहों पर करें प्रपोज - फोटो : Instagram

ऐतिहासिक जगहें
 

  • किसी हेरिटेज में इजहार ए मुहब्बत करने से आपका प्यार कहानी बन सकता है।
  • किले, महल और ऐतिहासिक स्मारक प्रेम कहानी को रॉयल टच देते हैं।
  • ताजमहल, आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस जैसी जगहों पर प्रपोज किया जा सकता है।
  • हालांकि यहां के नियमों का ध्यान ज़रूर रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिनर डेट पर प्रपोज - फोटो : Adobe stock

रूफटॉप डिनर

  • शहर की रोशनी में प्यार का इजहार रोमांस का माहौल बनाता है।
  • अगर आप प्राइवेट और क्लासी प्रपोज़ल चाहते हैं, तो रूफटॉप डिनर बेस्ट ऑप्शन है।
  • शहर की चमकती लाइट्स के बीच किया गया प्रपोज़ल बेहद स्पेशल लगता है।
  • यहां कैंडल लाइट, सॉफ्ट म्यूज़िक और सीमित लोगों के बीच प्रपोज पार्टनर को इम्प्रेस कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें