फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की वो घाटी जिसे कम लोग ही जानते हैं, यहां ठहरना किसी सपने से कम नहीं

Sun, 30 Jun 2019 11:15 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
मशहूर जगहों के बारे में तो सब जानते हैं और कभी ना कभी घूम ही आते हैं। लेकिन देश में इतनी ऑफबीट जगह हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। असली घुमक्कड़ी हमेशा जगह एक्स्प्लोर करते हैं और छानबीन करके भीड़ से दूर, खूबसूरत और शांत जगह खोजकर घूमने निकलते हैं। अगर आप भी उन्ही घुमक्कड़ीयों में से एक हैं तो इस बार हम आपको एक ऑफबीट जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पहुंचकर पछतावा नहीं होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
पाब्बर नदी की घाटी हिन्दुस्तान तिब्बत रोड पर थेग के पास है और रोहरु, शिमला से 131 किलोमीटर इसका मुख्य शहर है। ये क्षेत्र ट्राउट मछली पकड़ने, दर्शनीय स्थलों की यात्रा और ट्रैकिंग के लिए बेहतरीन स्थान है। यहां से 31 किलोमीटर दूर स्थित  जुब्बल अपने महल के लिए प्रसिद्ध है जो यूरोपीय और वर्नाक्यूलर का एक दिलचस्प मिश्रण है। साथ ही, 11 किमी दूर हाटकोटी के शास्त्रीय मंदिर एक और प्रमुख आकर्षण हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पाब्बर नदी, शिमला से आगे हिमाचल प्रदेश में है और भारत के सबसे समृद्ध सेब के बागों के बीच अभी भी गैर-पर्यटक पहाड़ों में स्थित है, जिसमें देवदार और ओक के गहरे जंगल हैं। पाब्बर घाटी का मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग NH22 (पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत रोड) थियोग से निकलता है और पाब्बर घाटी और उससे आगे की ओर जाता है। पर्वत श्रृंखला के नीचे प्रकृति की गोद में बसी पाब्बर घाटी यात्रियों, प्रकृति और रोमांच के प्रेमियों के लिए गजब का आकर्षण है।

4 of 5
पाब्बर घाटी रेंज, ऊंचे पहाड़, शानदार झरने, झीलों की प्राकृतिक सुंदरता और लुभावनी परिदृश्य, पाब्बर घाटी यात्रियों का स्वर्ग है। यह घाटी गतिशील और साहसिक पर्यटन गतिविधियों के लिए जानी जाती है।पाब्बर घाटी में कुपर वैली ट्रेक और चैंशल ट्रेक जैसे ट्रेकिंग प्रशंसा के योग्य हैं। हाटकोटी 120 किमी दूर और रोहरु 131 किमी दूर, पाब्बर नदी के तट पर दो मुख्य मनोरम स्थान हैं, जो ट्राउट मछली पकड़ने के लिए जाना जाता है। हाटकोटी में हरे रंग के खेतों के साथ देवी दुर्गा का शानदार मंदिर है और रोहड़ू में एक विशेष पहाड़ी बाजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाब्बर की शानदार घाटी में जीप सफारी और पैदल मार्ग के विकल्प हैं। पाब्बर नदी के तट ट्राउट और महाशीर मछली पकड़ने के लिए बेस्ट हैं। पाब्बर घाटी के विषय में कम ही लोग जानते हैं इस लिहाज से यहां भीड़ ज्यादा नहीं होती। यह घाटी शहरी क्षेत्रों में व्यस्त जीवन से शांति की तलाश में आने वालों के लिए एक आदर्श स्थान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें