Jaipur
- फोटो : पेक्सेल्स
पिंक सिटी जयपुर
जयपुर, राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है। यहां राजसी इमारतें, शानदार किले और महलों को देखने का अनुभव अलग ही होता है। पिंक सिटी में आप हवा महल, सिटी पैलेस, आमेर फोर्ट जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। दिल्लीवालों के लिए तो यह काफी नजदीक है। महज 300 किमी दूर जाना दिल्लीवालों के लिए काफी आसान रहेगा। बस और ट्रेन का किराया 250 से 300 रुपये है। यहां आपको 500 से 800 रुपये के बजट में होटल मिल जायेगा।