Bharat Ke Khoobsurat National Parks : मानसून का मौसम प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जादू से कम नहीं होता। बारिश की बूंदों से धुली हुई हरियाली, झरनों की कल-कल आवाज और जंगलों की ताजगी मन को सुकून देती है। अगर आप भी इस मानसून में शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो भारत के नेशनल पार्क आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
बारिश के मौसम में जंगलों का रूप पूरी तरह बदल जाता है। पेड़-पौधे नई ऊर्जा से भर जाते हैं और कई दुर्लभ पक्षी व वन्यजीव भी अधिक सक्रिय नजर आते हैं। हालांकि कुछ टाइगर रिजर्व मानसून के दौरान बंद रहते हैं, लेकिन कई नेशनल पार्क और बफर जोन ऐसे हैं जहां पर्यटक मानसून के दौरान भी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं।
इस मौसम में नेशनल पार्क की यात्रा सिर्फ वन्यजीवों को देखने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह आपको प्रकृति के बेहद करीब ले जाती है। चारों ओर फैली हरियाली और ताजगी भरा वातावरण आपके ट्रिप को यादगार बना देता है। आइए जानते हैं भारत के उन 5 शानदार नेशनल पार्कों के बारे में, जहां मानसून के दौरान घूमने का अनुभव किसी स्वर्ग से कम नहीं होता।