फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में घूमने का प्लान बनाना है तो दिल्ली के आसपास ही हैं ये 5 जगह, कम पैसे में करेंगे फुल एंजॉय

Sun, 07 Jul 2019 05:49 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rad trip - फोटो : social media
मानसून आते ही लोगों के मन में दो ख्याल आते हैं। पहला कि कुछ अच्छा खाने को मिल जाए और दूसरा कहीं घूमने जाने का प्लान बन जाए। बारिश के सुहाने मौसम में घुमक्कड़ी करना भला किसे पसंद नहीं होता। इस मौसम में सबसे अच्छी बात जो लगती है वो ये कि प्रकृति के नजारे और भी खूबसूरत हो जाते हैं। इस मौसम में रोड ट्रिप पर जाने का अलग ही मजा है,  लेकिन सबके लिए 4 से 5 दिन के लिए घर से निकलना मुमकिन नहीं होता है। खासतौर पर वर्किंग लोगों के लिए तो निकलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी जॉब और दूसरे कामों के चलते अपनी ख्वाहिश को दबा रहे हैं तो हम आपकी ये परेशानी कम कर सकते हैं। क्यों न इस मानसून आप दिल्ली के आसपास की खूबसूरत जगहों के नजारों का लुत्फ उठाएं। इसके लिए आपको दफ्तर से छुट्टी भी नहीं लेनी होगी। इन जगहों पर घूमकर आने के लिए आपके लिए एक दिन का समय काफी है।
विज्ञापन

2 of 5
morni hills - फोटो : Instagram
मोरनी हिल्स
मोरनी हिल्स चंडीगढ़ से 45 किलोमीटर दूर पंचकुला जिले में स्थित है। कुछ पल शांति और सुकून के बिताने चाहते हैं तो आप यहां का प्लान कर सकते हैं। यहां किनारे पर दो बड़ी खूबसूरत झीले हैं जो आपस में जुड़कर भी अलग दिखाई देती हैं। यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे आपको अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां आप बोटिंग और पैरा सेलिंग भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
ताज महल
दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल को देखने के लिए देश विदेेश से लोग आते हैं। इस मानसून आप अपने पार्टनर या दोस्तों संग आगरा के लिए रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ताज महल जाने के लिए आपको दिल्ली से ताज एक्सप्रेस हाईवे का रास्ता बेस्ट रहेगा। इस रास्ते पर आपको कई ढाबे मिलेंगे जहां आप रुककर टेस्टी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। ताज महल के अलावा यहां घूमने के लिए फतेहपुर सीकरी, आगरा किला जैसी कई खूबसूरत जगहे हैं। 

4 of 5
vrindavan
मथुरा वृंदावन
वैसे तो कृष्ण भगवान के कई मंदिर हैं, लेकिन मथुरा-वृंदावन की बात कुछ अलग ही है। यहां पूरे साल पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यहां जाने के लिए आपको नोएडा एक्सप्रेस वे से सफर तय करना होगा। घूमने के लिए यहां इस्कान मन्दिर, रंगनाथ जी का मंदिर, प्रेम मंदिर, कृष्ण बलराम, श्री कृष्ण प्रणामी मन्दिर जैसी कई जगहें हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amrik sukhdev - फोटो : Instagram
मूर्थल
आप चाहें तो सुहाने मौसम में मूर्थल की सैर करने भी जा सकते हैं। खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। इस मौसम में NH 1 की चौड़ी सड़कों पर ड्राइव करने का अपना ही मजा है। यहां खाने पीने के लिए इतने ऑप्शन हैं कि आप उनमें से एक चुनने में कनफ्यूज भी हो सकते हैं। आप अमरीक सुखदेव, गरम धरम या हवेली में खाना खा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें