फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला, मसूरी नहीं हनीमून पर जाने के लिए ये हैं भारत की 5 सबसे रोमांटिक डेस्टिनेशन

Wed, 23 Oct 2019 04:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
शादियों का मौसम शुरु होते ही लोग शॉपिंग वगैरह की तैयारी करना शुरू कर देते हैं। लेकिन इन सबके साथ ही सबसे जरूरी चीज होती है वो है पार्टनर के साथ हनीमून। एक ऐसी सैर जो जिंदगीभर याद रहे। अगर आप भी हनीमून के लिए किसी बेहतरीन सी रोमांटिक जगह की तलाश में हैं जहां पर आप सुकून के पल बिता सकें तो ये खूबसूरत डेस्टिनेशन आपका इंतजार कर रही हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
गोवा
हनीमून पर जाने के लिए ज्यादातर लोग ठंडी जगह जैसे शिमला या मसूरी जाना चाहते हैं। लेकिन अगर पार्टनर के साथ सही मायनों में छुट्टियों का लुत्फ उठाना है तो गोवा सबसे बेस्ट जगह है। यहां पर समुंदर की लहरों को अठखेलियां करते देखने के साथ ही आप अनलिमिटेड नाइट लाइफ एंज्वॉय कर सकते हैं। गोवा में बहुत सारे क्लब हैं जिनमें आप पूरी रात नाचते गाते बिता सकते हैं। तो हनीमून को यादगार मनाने के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
नील आइलैंड, अंडमान
पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालें समुद्र के किनारे टहलने का मजा लेना हो तो नील आइलैंड भी जा सकते हैं। बीच के ऊपर पड़ती सूर्य की किरणें, अंडमान का अनोखा इतिहास और वाटर एक्टिविटीज अंडमान को हनीमून के लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाते हैं। रात के समय समुद्र के बीचोबीच बने लाइटहाउस की चमक को आस-पास के द्वीपों पर पड़ते हुए देखते हैं या फिर एशिया के सबसे खूबसूरत बीच की सफेद रेत के ऊपर चलते हैं, तो आप महसूस कर सकते हैं कि थाईलैंड, मालदीव या मॉरीशस जाने की जरूरत नहीं हैं।

 

4 of 6
- फोटो : pixa
केरल
केरल के मुन्नार को बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन की लिस्ट में हम तीसरे नंबर पर रख सकते हैं। यहां पर पहाड़ियां, झीलें, कॉफी के बागान और हाउसबोट, स्पा सबकुछ है। यहां पर अल्लेप्पी या कुमारकोम में एक हाउसबोट राइड का आनंद लेना तो बनता है। देवदार के पेड़ों से घिरे सुंदर बैकवाटर के नजारों का पार्टनर के साथ मजा उठाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
उदयपुर
राजस्थान का ये शहर हनीमून बिताने के लिए बेस्ट जगह है। शहर के अंदर इतनी सारी झीलें हैं जिन्हें देखना अपने आप में आकर्षक हैं। राजपूती आन-बान और शान का लुत्फ उठाते हुए किसी भी महल के आगे शानदार तस्वीरें खिंचवाइए। किसी शांत सी झील में बोटिंग करें या फिर सनसेट बोट क्रूज के जरिए सूर्यास्त के समय जगमगाते रास्तों का मजा लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
कश्मीर
कश्मीर को तो धरती का स्वर्ग कहा जाता है। और जब आप यहां जाएंगे तो देखेंगे कि सच में स्विट्जरलैंड के नजारे भी इसके आगे फीके हैं। बर्फीले पहाड़, फूलों से भरी वादियां और शानदार डल झील के नजारे का आनंद लें और खुद ही समझें कि क्यों पूरी दुनिया में कश्मीर की खूबसूरती की कोई तुलना नहीं।
    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें