फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफेंड के साथ घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो ये हैं खूबसूरत और सस्ती जगहों की पूरी लिस्ट

Wed, 23 Oct 2019 04:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : pixa
आजकल की स्ट्रेस भरी लाइफ में सुकून के कुछ पल बिताने के लिए लोग कहीं घूमने जाते हैं। इसके दो फायदे हो जाते है पहला तो किसी शानदार जगह की सैर हो जाती है और दूसरा शहर की भागमभाग भरी जिंदगी को छोड़कर इंसान कुछ समय अपने परिवार के साथ आराम से बिता लेता है। तो अगर नवंबर के सुहावने मौसम में कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो हम आपको ऐसी खूबसूरत जगहों की लिस्ट दे देते हैं। यहां की सैर शानदार होने के साथ ही सस्ती भी रहेगी जो आपके  जेब पर भारी नहीं पड़ेगी।

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : travel
कल्पा
अगर पहाड़ों की खूबसूरती का मजा लेना है तो शिमला या कुफरी को छोड़ कर कल्पा जाने का प्लान करें। यहां पर जाना बहुत महंगा भी नहीं पड़ेगा क्योंकि अगर आप केवल कल्पा वैली जाने की सोच रहे हैं तो आराम से बजट में घूम सकते हैं। कल्पा में 350 रूपये से शुरु होकर रहने के लिए होटल 1500 रूपये तक आसानी से मिल जाएंगे। नवंबर महीने में यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
मांडू
अगर आप अपनी सैर बिल्कुल बजट में करना चाहते हैं तो मांडू की सैर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। नवंबर के महीने में मौसम ठंडा हो जाता है और मध्य प्रदेश की इस जगह की सैर के लिए बिल्कुल सही है। प्रेम की निशानी के रूप में भी इस शहर को जाना जाता है। अद्भुत किले, जंगल, नर्मदा नदी के तट का मनोरम दृश्य देखकर आप यहीं सोचेंगे की इससे पहले ये जगह आपने क्यों नहीं देखी।

 

4 of 7
- फोटो : pixa
चोपता
उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में बसा हुआ ये छोटा सा कस्बा अपनी खूबसूरती की वजह से सैलानियों की पसंदीदा जगह में से एक बन गया है। पहाड़ों पर जाने के लिए नवंबर का महीना इसलिए भी सही होता है क्योंकि इस समय तक की ठंड आपको अच्छी लगेगी। इस खूबसूरत जगह को छोटा स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixa
नौहराधार
अगर आप किसी ऑफबीट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं जहां की सैर कम बजट में पूरी हो जाए तो नौहराधार जा सकते हैं। यहां पर आप एक दिन में घूम कर वापस आ सकते हैं। हिमाचल के सिरमौर जिले में बसा ये छोटा सा कस्बा कोई टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं है लेकिन यहां के रास्ते ही इतने खूबसूरत है जिसे आप देखते रह जाएंगे। 

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : pixa
केरल 
केरल को हांलाकि सस्ती जगहों में शामिल नहीं किया जा सकता है लेकिन नवंबर के महीने में घूमने के लिए ये जगह सबसे बढ़िया है। क्योंकि इस समय यहां का मौसम बहुत सुहाना हो जाता है। केरल को 'लैंड ऑफ गॉड' भी कहा जाता है। यहां पर खूबसूरती चारों ओर फैली हुई है। वो चाहे मुन्नार हो या फिर कोवलम, वर्कला हो या फिर कोट्टयम। यहां के हर शहर में कुछ न कुछ खूबसूरत देखने के लिए मिल जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : travel
अबोहर 
पंजाब के अबोहर शहर की सैर भी आपके बजट में हो सकती है। नवंबर के महीने में ये जगह घूमने के लिए बिल्कुल सही है। यहां पर आपको देखने के लिए बहुत से नजारे मिल जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें