खान-पान के दीवाने अपने लिए कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ ढूंढ लेते हैं। जायके की खुश्बू उन तक पहुंच जाती है। फिर 'फूडी' लोगों को कुछ नया और स्वादिष्ट चखने की तलाश होती है। ऐसे में यदि आप दिल्ली में हैं तो फिर आपकी चटोरी जीभ के लिए यहां बहुत कुछ है। तीखा, नमकीन, कुछ देसी और विदेशी जायका दिल्ली की खासियत है। यदि आप पंजाबी तड़के से लेकर एकदम खांटी चटपटा देसी जायके का मजा लेना चाहते हैं तो यहां दिल्ली की कुछ जगहें आपका इंतजार कर रही हैं आइए आपको दिल्ली की उन चार जगहों के बारे में बताते हैं जहां हर फूडी को जरूर जाना चाहिए क्योंकि यहां लजीज स्नैक्स और पकवान तो मिलता है वो भी 200 रुपये से कम कीमत में।