नवंबर का महीना वैसे तो अपने आप में ही बेहद खुशनुमा होता है। ये वो मौसम होता है जब चिपचिपी गर्मी के बाद हल्की-हल्की ठंड मौसम को बेहद खूशनुमा बना देती है। ऐसे में अगर इस मौसम में आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत मे मौजूद ये पांच जगह आपके लिए अच्छा विकल्प हैं। खास बात यह है कि ये जगह आपकी जेब के लिए किफायती होने के साथ आपके रोजमर्रा के तनाव की भी छुट्टी करने में आपकी मदद करेंगी। आइए जानते हैं भारत में मौजूद ऐसी ही पांच खूबसूरत जगहों के बारे में।