फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से इतने किलोमीटर दूर मिलेगा देसी लिट्टी-चोखा का असली स्वाद, खिंचे चले आते हैं विदेशी भी

Fri, 22 Nov 2019 06:06 PM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी में एक फेमस गाना है- 'इंटरनेशनल लिट्टी-चोखा, जे खइलस ना पइलस धोखा, यूपी चाहे बिहार में...'। बिहार के प्रसिद्ध व्यंजनों में लिट्टी-चोखा का अहम स्थान है, लेकिन बिहार का यह लजीज व्यंजन केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली में भी खूब पसंद किया जाता है। इस लिट्टी-चोखा का मजा लेने के लिए विदेशों से लोग खिंचे चले आते हैं। आइए जानते हैं कि एक ऐसे ही शहर के बारे में जहां जाकर लोग लिट्टी-चोखा खाना नहीं भूलते।
विज्ञापन

2 of 7
litti chokha - फोटो : social media
लिट्टी-चोखा यूं तो देश के कई हिस्सों में मिलने लगा है, लेकिन इसका देसी स्वाद आपको बिहार और पूर्वांचल (उत्तर प्रदेश) में ही मिलता है। अगर आप बिहार के किसी शहर में हैं, खासकर राजधानी पटना, तो यहां का लिट्टी-चोखा खाना न भूलें।  




 
विज्ञापन

3 of 7
पटना हवाई अड्डा - फोटो : Social Media
दिल्ली से पटना की दूरी रेलमार्ग से करीब एक हजार किलोमीटर तो वहीं सड़क मार्ग से करीब 1,050 किलोमीटर है। वहीं हवाई मार्ग से दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 853 किलोमीटर है। ट्रेन से जाने में करीब 12 से 16 घंटे, सड़कमार्ग से 18-20 घंटे, जबकि हवाई मार्ग से करीब तीन घंटे लगते हैं। 

4 of 7
पटना में लिट्टी-चोखा खाने के लिए बहुत खास जगह ढूंढने की जरुरत नहीं है। लगभग हर प्रसिद्ध चौराहे के आसपास थोड़ी दूरी पर यह व्यंजन उपलब्ध हो जाता है। खासकर सर्दियों में तो गलियों और चौक-चौराहों पर लिट्टी-चोखा बिकना आम है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
न केवल बिहार-यूपी से ताल्लुक रखने वाले लोग और सेलिब्रेटी, बल्कि बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन से आमिर खान तक लिट्टी-चोखा के दिवाने हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर तो अपने सरकारी आवास पर लिट्टी बनवाते थे और उसे खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती थी। वर्तमान में भी बिहार के कई नेताओं के यहां लिट्टी-चोखा पार्टी होती रहती है।


 
विज्ञापन

6 of 7
Mandy Moore - फोटो : Twitter
मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री-गायिका मैंडी मूर पिछले दिनों जब भारत दौरे पर आई थीं। उन्होंने बिहार के लोकप्रिय व्यंजन लिट्टी-चोखा का जायका लिया और उसे लजीज बताया था। उन्होंने पटना दौरे के दौरान ट्विटर पर भी लिखा था- 'मजेदार! असली बिहारी व्यंजन लिट्टी चोखा का जायका ले रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
litti chokha - फोटो : social media
तो फिर देर किस बात की, आप भी बिहार घूमने का प्लान बना रहे हों या फिर किसी काम से ही बिहार जाने वाले हों, पटना पहुंचकर लिट्टी-चोखा का मजा लेना न भूलें।

ऐसे बनाया जाता है लिट्टी-चोखा, स्वाद के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें