फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2025: ईद पर है दो दिन की छुट्टी तो परिवार के साथ इन जगहों पर जाने का बनाएं प्लान

Sun, 16 Mar 2025 10:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईद का त्योहार खुशियों, भाईचारे और एक साथ समय बिताने का बेहतरीन अवसर होता है। इस खास मौके पर अगर आप परिवार के साथ दो दिन की छुट्टी लेकर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत में कई खूबसूरत और ऐतिहासिक स्थान हैं जहां आप यादगार समय बिता सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ईद पर है दो दिन की छुट्टी तो परिवार के साथ इन जगहों पर जाने का बनाएं प्लान - फोटो : freepik.com
Eid 2025: रमजान का महीना चल रहा है। इसके बाद आखिर में ईद का पर्व मनाया जाएगा। ईद का त्योहार खुशियों, भाईचारे और एक साथ समय बिताने का बेहतरीन अवसर होता है। वैसे तो इस दिन ज्यादातर लोग अपने घरों में ही रहना पसंद करते हैं, लेकिन आप चाहें तो इस खास मौके पर अगर आप परिवार के साथ दो दिन की छुट्टी लेकर घूमने जा सकते हैं।

यदि आप ऐसा कुछ प्लान बना रहे हैं, तो भारत में कई खूबसूरत और ऐतिहासिक स्थान हैं जहां आप यादगार समय बिता सकते हैं। यहां कुछ बेहतरीन जगहों की सूची दी गई है, जहां आप ईद की छुट्टियां एन्जॉय कर सकते हैं। इन सभी जगहों पर जाने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे और आपके परिवार का मन भी खुश हो जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
आगरा - फोटो : Adobe stock
आगरा

यदि आप ईद की छुट्टियों में ऐसी जगह घूमना चाहते हैं, जो एतिहासिक इमारते हों, तो आगरा आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। आगरा जाकर आप ताजमहल की खूबसूरती देखने के अलावा, आप आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी घूम सकते हैं। यहां जाकर गाइड की मदद लें, ताकि आपको कहीं ठगा हुआ महसूस न हो। 
विज्ञापन

3 of 6
जयपुर - फोटो : अमर उजाला
जयपुर

जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है, जोकि एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यहां जाकर आप आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस जैसी जगहें घूम सकते हैं। ईद के मौके पर यहां के बाजारों में शॉपिंग करने का भी मजा है, खासतौर पर यहां स्थित जौहरी बाजार और बापू बाजार। खाने के शौकीनों के लिए यहां की राजस्थानी खाना एक खास आकर्षण है।  
 

4 of 6
लखनऊ - फोटो : Adobe stock
लखनऊ
 
अगर आप नवाबी अंदाज में ईद मनाना चाहते हैं तो लखनऊ से बेहतर कोई जगह नहीं। यहां का बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा ऐतिहासिक स्थलों में शामिल हैं। इसके अलावा चिकनकारी की शॉपिंग और लखनवी बिरयानी, टुंडे कबाब जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेना ना भूलें। 
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली - फोटो : PTI
दिल्ली

दिल्ली की जामा मस्जिद के आस-पास ईद के दिनों में खूब रौनक देखने को मिलती है। जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद, पुरानी दिल्ली की गलियों में स्वादिष्ट बिरयानी, कबाब और मीठे व्यंजनों का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा, लाल किला, कुतुब मीनार और इंडिया गेट जैसी ऐतिहासिक जगहें देखने के लिए भी यह एक शानदार जगह है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजमेर और पुष्कर - फोटो : Adobe stock
अजमेर और पुष्कर 

अजमेर शरीफ दरगाह में दुआ करने और ईद का जश्न मनाने के लिए यह एक शानदार जगह है। साथ ही, पुष्कर झील और ब्रह्मा मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ इनमें से किसी भी जगह जाकर ईद को और भी यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें