one day trip on Christmas 2025 : क्रिसमस 2025 इस वर्ष मध्य सप्ताह में गुरुवार के दिन मनाया जा रहा है। अब ऐसे में क्रिसमस पर सिर्फ एक दिन की यानी 25 दिसंबर की छुट्टी मिलेगी। जो लोग क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए एक दिन की छुट्टी में ट्रिप प्लान करना मुश्किल है। वहीं दिल्ली एनसीआर के प्रदूषण को देखते हुए शहर में क्रिसमस सेलिब्रेट नहीं करना चाहते हैं। अब ऐसे में क्या किया जाए, जो शहर से बाहर खुली और स्वच्छ हवा में क्रिसमस भी मना सकें और छुट्टी की भी चिंता न करनी पड़े?
इसका जवाब आसान है। ऐसी जगहों का चयन करें, जहां एक दिन की ट्रिप के लिए जा सकते हैं। दिल्ली से करीब एक दिन की ट्रिप प्लान करें। क्रिसमस डे पर छोटा सा ब्रेक लेकर शहर की थकान उतारने के लिए पास, शांत और अर्थपूर्ण जगहों पर पहुंचा जा सकता है।
दिल्ली-एनसीआर के लिए राहत है कि यहां से कुछ ही घंटों में ऐसी डेस्टिनेशन्स मिल जाती हैं, जहां क्रिसमस का मूड, प्रकृति की ठंडक और शुद्ध वायु तीनों साथ मिलते हैं। अगर आपके पास सिर्फ़ एक दिन है, तो यह 2025 का परफेक्ट क्रिसमस ट्रैवल प्लान है।