फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप करना चाहती हैं सोलो ट्रैवलिंग तो इन 4 डेस्टिनेशन से बेहतर और कुछ नहीं

Wed, 15 May 2019 12:34 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
बढ़ती गर्मी से हर कोई परेशान है। सभी गर्मी से छुटकारा पाने के लिए पहाड़ों की ओर रुख करना चाहते हैं। लेकिन कोई छुट्टी ना मिलने के कारण नहीं जा पा रहा है तो कोई बजट ज्यादा होने के चलते। लेकिन अगर आप जाना चाहती हैं तो सोलो ट्रैवलिंग बेस्ट ऑप्शन है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कई ऐसी जगहों के बारे में जहां महिलाएं अकेले घूम सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दार्जलिंग
पहाड़ों की खूबसूरती, ठंडी हवाएं और चाय के बागान की खूबसूरती को समेटे हुए है दार्जलिंग। अगर आप दार्जलिंग में टॉय ट्रेन का लुत्फ उठाना चाहती हैं तो जरुर जाएं। यहां लॉयड बोटोनिकल गार्डन में मौजूद दुर्लभ पेड़-पौधे भी आपको देखने को मिल जाएंगे। यहां पर आपको काफी अलग तरह का एंबियंस देखने को मिलेगा, जिसमें आपको मजा भी आएगा। महिलाओं के लिए अच्छी बात यह है कि आप यहां अकेले घूम सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषिकेश
देवों की तपो भूमि उत्तराखंड में मौजूद ऋषिकेश सोलो ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां देश भर के पर्यटकों के साथ-साथ दुनियाभर से लोग, रिवर रॉफ्टिंग, ट्रैवलिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा लेने आते हैं। यहां अकेले घूमना पूरी तरह से सुरक्षित है। प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर ऋषिकेश में आपको सुकून और शांति का अहसास होगा। 

4 of 5
पुडुचेरी
पुडुचेरी में आपको भारतीय संस्कृति के साथ-साथ फ्रांसीसी संस्कृति का मिला-जुला रूप देखने को मिलेगा। इस शहर की खास बात यह है कि इसे काफी मॉडर्न तरीके से फ्रेंच स्टाइल से बनाया गया है। पुडुचेरी में आपको कई फ्रेंच कॉलोनियां भी नजर आ जाएंगी। इस शहर में कई खूबसूरत चर्च और मंदिर के दर्शन किए जा सकते हैं। यहां आपको कई खूबसूरत बीच पर शाम गुजारने का मौका भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जयपुर
जयपुर महिलाओं के सोलो ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला जैसे दर्शनीय स्थल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें