फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Beaches in South India: इस बार घूमें दक्षिण भारत के ये सबसे खूबसूरत बीच, कम पैसों में मिलेगा मालदीव वाला मजा

Sat, 21 May 2022 02:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दक्षिण भारत के बीच - फोटो : istock
Best  Beaches In South India: समुद्र तटों पर घूमने का मजा ही अलग होता है। पिछले साल कोरोना काल में कई सेलिब्रिटी मालदीव पर छुट्टियां मनाने गए। यहां के खूबसूरत बीचेस लोगों की पसंद हैं। माना जाता है कि बीचेज के मामले में मालदीव से बेहतर कुछ नहीं। इन बीचेज को घूमने के लिए, समुद्र किनारे मस्ती करने और सुकून भरे पल बिताने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं लेकिन भारत में ही अगर आपको खूबसूरत बीच देखने को मिल जाए तो मालदीव जाने की क्या जरूरत। जी हां, समुद्री तटों को घूमने का शौक रखने वालों को बीच देखने के लिए अधिक पैसे खर्च करके किसी विदेशी ट्रिप पर जाने की जरूरत नहीं, दक्षिण भारत में आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत और मशहूर बीचेज देखने को मिलेंगे। इस गर्मी के मौसम में आप बीच पर छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो दक्षिण भारत के कुछ बीच पर जा सकते हैं। समुद्र किनारे नंगे पाव टहलने और तेजी से उठती लहरों को महसूस करने के साथ ही आप दक्षिण भारत की परंपरा, संस्कृति और व्यंजन का आनंद भी ले सकेंगे। जानिए साउथ इंडिया के सबसे खूबसूरत बीचेज के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
इलियट बीच, चेन्नई - फोटो : istock
इलियट बीच, चेन्नई

चेन्नई में वैसे तो घूमने के लिए कई सारे पर्यटन स्थल हैं। लेकिन अगर आप यहां के बीच देखना चाहते हैं तो भी आपके पास कई विकल्प हैं। चेन्नई का मरीना बीच काफी प्रसिद्ध है। लेकिन यहां का इलियट बीच अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। चेन्नई से लगभग 14 किमी की दूरी पर इलियट बीच स्थित है। यहां  दक्षिण भारत के खूबसूरत मंदिर भी हैं। परिवार के साथ आप यहां घूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
कोच्चि - फोटो : istock
कोच्चि

दक्षिण भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में कोच्चि का नाम शामिल है। केरल राज्य के कोच्चि में कई सारे खूबसूरत बीच है। चेराई बीच पर आप परिवार, दोस्तों या फिर सोलो ट्रिप पर भी जा सकते हैं। यह बीच बहुत सुकुन भरी जगह पर है। इसके अलावा आप चाहें तो पास में ही स्थित सेंट फ्रांसिस सीएसआई चर्च और मट्टनचेरी पैलेस भी घूम सकते हैं। यहां जाने के लिए ये समय सही है, अक्टूबर तक आप यहां कभी भी जा सकते हैं। 

4 of 6
रॉक बीच, पुडुचेरी - फोटो : Facebook/God's Own Country-kerala
रॉक बीच, पुडुचेरी

बीच घूमने का प्लान है तो पुडुचेरी भी जा सकते हैं। यहां पर स्थित राॅक बीच बहुत ही खूबसूरत है। बच्चों को यह जगह काफी पसंद आएगी। राॅक बीच की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। साथ ही पानी में खेलने और मस्ती करना आपको पसंद आएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
काला पत्थर बीच, अंडमान निकोबार - फोटो : Pixabay
काला पत्थर बीच, अंडमान निकोबार

समुद्र तटों को घूमने के लिए उत्सुक रहने वालों के लिए अंडमान निकोबार सबसे परफेक्ट जगह है। यह जगह किसी भी मामले में मालदीव से कम नहीं है। अंडमान निकोबार में काला पत्थर बीच बहुत प्रसिद्ध है। इस बीच को अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर ली गई सेल्फी देखकर कह पाना मुश्किल होगा कि यह भारत का नजारा है, या किसी विदेशी लोकेशन का। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मरावांठे बीच, कर्नाटक - फोटो : Pixabay
मरावांठे बीच, कर्नाटक

दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में कई खूबसूरत बीच हैं। अगर आपको समुद्र किनारे पर समय बिताना पसंद है तो कर्नाटक को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां पर स्थित मरावांठे बीच पर आप अपने पार्टनर के साथ सुकुन के पल बिता सकते हैं। यह जगह जितनी सुंदर है, उतनी ही शांत। सुकुन भरी छुट्टियों के लिए आप मरावांठे बीच पर जा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें