फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी अजूबे से कम नहीं है यह जगह, मेक्सिको जाएं तो यहां की जरूर करें सैर

Sun, 12 Sep 2021 10:00 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको
विज्ञापन
1 of 5
मेक्सिको में घूमने लायक जगह - फोटो : iStock
मेक्सिको दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। यहां घूमने के लिहाज से कई बेहद ही खूबसूरत जगहें हैं। इन्हीं में से एक है चिचेन इट्जा, जिसका नाम दुनिया के अजूबों की सूची में शामिल है। युकाटन राज्य में स्थित यह जगह मेक्सिको के सबसे संरक्षित पुरातात्विक स्थलों में से एक है, जिसका इतिहास 1200 साल से भी अधिक पुराना है। कहा जाता है कि पूर्व-कोलंबियाई माया सभ्यता के लोगों ने चिचेन इट्जा को नौवीं से 12वीं शताब्दी के बीच बनाया था। इसे एक पवित्र स्थल माना जाता है, जिसके बारे में कहते हैं कि यह युकाटन प्रायद्वीप के सबसे महान मायन केंद्रों में से एक था, यानी यह माया सभ्यता के लोगों द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा शहर था, जो चार वर्ग मील के बड़े इलाके में फैला हुआ है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं और एक रोचक इतिहास को जानते हैं, समझते हैं। आइए जानते हैं इस जगह के बारे में कुछ खास बातें... 
विज्ञापन

2 of 5
एल कैस्टिलो पिरामिड - फोटो : Pixabay
चिचेन इट्जा में आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र पिरामिड एल कैस्टिलो है। इस सीढ़ीदार पिरामिड का आधार चौकोर है और चारों ओर से इसके शीर्ष पर स्थित मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ियां हैं। इस पिरामिड पर सांप की आकृति वाली एक छाया गिरती है, जो हर किसी को हैरान कर देती है। 
विज्ञापन

3 of 5
एल कैस्टिलो पिरामिड - फोटो : Pixabay
एल कैस्टिलो पिरामिड के शीर्ष पर मंदिर स्थित है, जहां फिलहाल पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि पहले लोग इस पिरामिड पर चढ़ते थे, लेकिन बाद में इसपर रोक लगा दी गई। यहां पर करीब 42 मीटर ऊंची एक और पिरामिड है, जिसका नाम नोहच मुल है। इसपर पर्यटकों को चढ़ने की अनुमति है। 

4 of 5
चिचेन इट्जा के खंडहर - फोटो : Pixabay
चिचेन इट्जा को अजूबा इसलिए भी कहा जाता है कि यहां की अधिकांश जगहों से अजीब तरह की आवाजें आती हैं। अगर आप यहां बॉल कोर्ट के एक छोर पर एक बार ताली बजाते हैं, तो कोर्ट के केंद्र में नौ बार तालियों की गूंज सुनाई देती है। इसके अलावा कुकुलन पिरामिड के सामने ताली बजाने पर चिड़िया की चहचहाहट से मिलती-जुलती आवाज पैदा होती है, जो लोगों को हैरान कर देती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिचेन इट्जा के खंडहर - फोटो : Pixabay
चिचेन इट्जा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। मेक्सिको के पुरातात्विक स्थलों में यह दूसरी ऐसी जगह है, जहां सबसे अधिक अधिक संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। अगर आपका भी कभी मेक्सिको जाना हुआ तो इस अद्भुत जगह की सैर करना बिल्कुल न भूलिएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें