फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है यह जगह, पर्यटकों को करती है आकर्षित

Thu, 18 Feb 2021 03:49 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मंडी का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Himachal Getaways
व्यास नदी के किनारे बसा मंडी हिमाचल प्रदेश का एक एतिहासिक और खूबसूरत शहर है। समुद्र तल से 760 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह शहर हिमाचल के सबसे तेजी से विकसित होते शहरों में एक है। एक पर्यटन स्थल के रूप में मंडी को 'वाराणसी ऑफ हिल्स' या 'छोटी काशी' या 'हिमाचल की काशी' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां कई प्राचीन मंदिर हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह शहर किसी जन्नत से कम नहीं है। खूबसूरत पहाड़ियों और झीलों के बीच बसा मंडी देशभर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पराशर झील - फोटो : Facebook/Kasol Parvati Valley
पराशर झील 
  • मंडी से लगभग 47 किलोमीटर दूर स्थित यह एक बर्फीली झील है, जिसका पानी सर्दियों में नीला और गर्मियों में सफेद रंग का दिखता है। यहां की लोकप्रियता का कारण यहां बना एक तीन मंजिला मंदिर है। पैगोडा शैली में बना यह मंदिर ऋषि पराशर को समर्पित है। आप यहां ट्रेकिंग और कैंपिंग भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शिकारी देवी मंदिर - फोटो : Facebook/Shikari Devi Temple, Mandi
शिकारी देवी मंदिर 
  • यह मंदिर समुद्र तल से 3,332 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और शोर-शराबे से एकदम मुक्त है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का मनमोहक नजारा देखने लायक होता है। अगर आप घूमने के लिए मंडी जाएं, तो यह मंदिर एकबार जरूर घूम लें। 

4 of 5
धौलाधार घाटी का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Dharamshala
धौलाधार घाटी 
  • बाहरी हिमालय की चोटियों के दक्षिणी क्षेत्र पर स्थित यह घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से सबको मात दे देती है। हनुमान का टिबा या सफेद पर्वत इस पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी है। यहां आप मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमरुनाग झील - फोटो : Facebook/Kasol Scenic Valley
कमरुनाग झील 
  • यह झील 3,334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह मंडी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। बर्फ से ढके धौलाधार और बाहु घाटी से घिरी इस झील का नजारा बेहद ही आकर्षक लगता है। इस झील के पास ही कमरुनाग मंदिर है, जो हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता निश्चित रूप से आपका मन मोह लेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें