फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honeymoon Destinations: सर्दियों में हनीमून पर जाने के लिए बेहद रोमांटिक हैं ये डेस्टिनेशन

Sat, 26 Nov 2022 01:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
honeymoon destinations - फोटो : istock
शादी के बाद पार्टनर के साथ पहली बार घूमने के लिए अगर आप रोमांटिक जगह की तलाश में हैं। तो भारत की ये जगहें बेहद खूबसूरत हैं। सर्दियों का सीजन चल रहा है। अगर हनीमून के लिए आप बर्फ और खूबसूरत नजारों की वाली जगह की तलाश में है। जहां पर भीड़भाड़ से अलग सुकून के पल बिताए जा सकें। तो भारत में एक से बढ़कर एक जगह हैं। जहां के प्राकृतिक नजारे और मनोरम दृश्य ताउम्र याद रह जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
डलहौजी - फोटो : istock
डलहौजी
डलहौजी को हनीमून कपल्स का पसंदीदा जगह माना जाता है। जहां पर आप प्रकृति के शानदार नजारों के साथ ही अंग्रेजों के जमाने की कलाकारी भी देख सकते हैं। दरअसल, डलहौजी हिल स्टेशन को ब्रिटिश काल में बसाया गया था। इस हिल स्टेशन का नाम भी लॉर्ड डलहौजी के नाम पर रखा गया। यहां पर ब्रिटिश आर्किटेक्चर के शानदार नमूने हैं। जिसे देखने के साथ ही कुदरत के सुंदर नजारों का लुत्फ उठाया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
गंगटोक - फोटो : istock
गंगटोक
अगर आप पहाड़ों पर शांति की तलाश में है तो पार्टनर के साथ हनीमून के लिए पूर्वोत्तर राज्यों का रुख करें। गंगटोक हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। जहां पर साथ में बैठकर उगते सूरज को देखने के साथ ही झील और प्रकृति के नजारों का आनंद ले सकते हैं। गंगटोक में सर्दियों के दिनों घूमने का आइडिया अच्छा हो सकता है। 

4 of 6
कुर्ग - फोटो : istock
कुर्ग
कुर्ग को भारत का स्विट्जरलैंड कहते है। अगर आप हनीमून पर किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं। जहां हाड़ कंपाती ठंड की बजाय सुहावना मौसम हो। तो कुर्ग सबसे बेस्ड डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां के शानदार नजारों के साथ ही कॉफी प्लांटेशन और किले देखने के लिए हैं। कर्नाटक के इस छोटे से हिल स्टेशन को सर्दियों के हनीमून के लिए सबसे शानदार जगह मान सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ऊटी - फोटो : istock
ऊटी
भारत के सबसे मशहूर हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है ऊटी। जहां पर दिसंबर के महीने में घूमने का मजा ही अलग होता है। विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल यहां के माउंटेन बेहद आकर्षक हैं। ऊटी की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को काफी समय से आकर्षित कर रही है। ऊटी दक्षिण भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशन में से एक है। अक्टूबर से लेकर फऱवरी महीने तक ये जगह सैर के लिए परफेक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नैनीताल का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
नैनीताल 
पहाड़ों के बीच पानी की गहरी झील और बर्फ से ढंके पहाड़ों की चोटी को पार्टनर के साथ देखना है तो नैनीताल की सैर करें। जिसे हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है। दिसंबर के महीने में यहां की ठंड में आप पार्टनर के साथ सैर का लुत्फ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें