फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की पहाड़ियों में बसा है ये गांव, जहां के रास्ते हैं अनछुए

Wed, 24 Apr 2019 09:34 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में आप सभी पहाड़ों के बीच छुट्टियां मनाने की तैयारी कर रहे होंगे। आप में से अधिकांश लोग मनाली, नैनीताल जैसी जगहों पर घूमने को सोच रहे होंगे। जहां हर कोई पहुंचेगा। ऐसे में आप कम भीड़-भाड़ वाली जगह चुनें। जहां कम लोगों के अलावा कुदरत के खूबसूरत नजारें मौजूद होंगे। इसलिए हम आपको उस के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहाड़ों की गोद में बसा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 7
बैरल
शिमला से सौ किलोमीटर की दूरी पर बसे इस गांव में आपको सबकुछ मिलेगा जिसे लोग पहाड़ों में खोजते हैं। हरे-भरे पहाड़ी मैदान, अनछुए पहाड़ी रास्ते, प्राचीन मंदिर। यह गांव रोहरू जिले में बसा हुआ है आपको यहां अद्भूत नजारे देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
यहां क्या करें
हालांकि बैरल अभी भी आम पर्यटकों से दूर है यहां की हवा में आपको हमेशा ताजगी मिलेगी। इसलिए बैरल में आज भी प्रकृति का रूप बेहद सुंदर दिखता है। बैरल के आस-पास के इलाके में घने जंगलों से हाइकिंग और ट्रैकिंग के लिए कई रास्ते हैं। यहां चलते वक्त आपको पहाड़ी रास्तों पर ऐसे नजारे देखेंगे जो आप जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। 

4 of 7
गिरी गंगा मंदिर का करें दर्शन
गिरी गंगा मंदिर का रास्ता बेहद कठिन है। ये प्राचीन मंदिर धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। साथ ही एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर की खोज एक साधु ने की थी जो गंगा जल लेकर आ रहे थे। साधु के जल का लोटा इस मंदिर की जगह पर गिर गया और देवदार के घने जंगलों के बीच इस मंदिर की स्थापना हुई। 
विज्ञापन

5 of 7
स्थानीय लोगों के बारे में जाने
बैरल के स्थानीय लोग पर्यटकों की बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं। यहां के लोग आपको गांव घुमाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यहां के लोगों के साथ जिंदगी प्यार और मेल-जोल की भावना के साथ बिताई जाती है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : social media
यहां खाने की बेहतरीन चीज
बैरल में स्थानीय ढाबों पर बना हुआ आम उत्तर भारतीय खाना मिल जाएगा। लेकिन अगर आपको परंपरागल हिमाचली खाने का स्वाद लेना है तो आपको कुछ दूरी पर रोहरू में आपको ढेर सारा विकल्प मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घूमने का सही समय
अगर आप यहां गर्मियों में घूमना चाह रहे हैं तो मार्च और मई के मौसम में बैरल घूम सकते हैं। अक्टूबर से फरवरी तक यहां तापमान काफी कम हो जाता है। कभी-कभी यहां बर्फबारी भी हो जाती है। सर्दियों में बेरल तभी जाएं जब आपको ठंड अच्छी लगती हो। जुलाई से सितंबर के महीनों में बैरल न जाएं। क्योंकि यहां बारिश के कारण सड़कें खराब हो जाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें