फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता की नाइट लाइफ से हो गए हैं बोर तो इन घाटों पर जरुर जाएं

Tue, 23 Apr 2019 07:41 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिठाई, दुर्गा पूजा व विरासतों का शहर कोलकाता की शाम बहुत ही शांत है। अगर आप इस शांति को अनुभव करना चाहते हैं तो आप कोलकाता के घाट पर जरुर घूमने जाएं। गर्मी के मौसम में तो शाम के वक्त यहां के घाट आपको ताजगी का एहसास करा सकते हैं। घाटों की सुंदरता आपकी आंखों में बस जाएगी। आइए जानते हैं कोलकाता के घाटों के बारे में जहां मौजूद है शांति, सुकून और ताजगी।
विज्ञापन

2 of 5
Princep ghat
कोलकाता के हुगली नदी के किनारे मौजूद प्रिंसेप घाट सन् 1841 में ब्रिटिश शासन के दौरान बना था। पर्यटक यहां टहलने और स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाने आते हैं। यहां का वातावरण काफी सुहावना है तो लोग यहां शांति में कुछ वक्त बिताने के लिए आते हैं। आप यहां पर बोट राइड भी कर सकते हैं। फोटोग्रॉफी के शौकीन लोगों के लिए यह जगह काफी अच्छी है। 
विज्ञापन

3 of 5
चंदपाल घाट
इस घाट का नाम यहां के स्थानीय दुकानदार के नाम पर पड़ा जिसका व्यवहार बहुत ही शालीन था। चंदपाल घाट कुछ वक्त तक कोलकाता के सबसे बिजी सफारी में से एक था। लेकिन धीरे-धीरे यह ब्रिटिश इंडिया का गेटवे बन गया। 

4 of 5
निमताला घाट
निमताला घाट श्मशान घाट है। सन् 1827 में बने इस घाट का ऐतिहासिक महत्व है। 1942 में रबींद्रनाथ टैगोर का अंतिम संस्कार यहीं हुआ था। साल 2010 में केंद्र सरकार ने इस घाट पर काफी रुपये खर्च करके इसका जीर्णोंधार करवाया था। इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले लोग यहां जाना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमेर्नियन घाट
कोलकाता का अमेर्नियन घाट अपने फ्लॉवर मार्केट के लिए काफी मशहूर है। आपको यहां पूजा, स्नान करने वाले और कुश्ती करने वाले आसानी से देखने को मिल जाएंगे। इस घाट का निर्माण एक अर्मेनियन व्यापार ने करवाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें