माजुली
असम राज्य का वो द्वीप जो आज भी सभ्यता, संस्कृति और जन समुदाय की शिक्षा को संजो कर रखे हुए है। इतिहास और संस्कृति को खुद में समेटे हुए माजुली एक अध्यात्मिक जगह है। साथ ही यह असम का सबसे बड़ा आकर्षण भी है। माजुली न सिर्फ नदी से बना विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है, बल्कि यह असम में नए वैष्णव धर्म का केंद्र भी है।