Bank Holidays List In August 2023 : अगस्त के महीने में राष्ट्रीय पर्व और कई त्योहार मनाए जाते हैं। इस महीने कई बड़े उत्सवों का आयोजन होना है। इस वर्ष श्रावण मास दो माह का है, ऐसे में सावन का समापन रक्षाबंधन के दिन होता है, जो कि इस वर्ष 30 अगस्त को मनाया जा रहा है। इसके अलावा अगस्त के महीने में दोस्ती दिवस और स्वतंत्रता दिवस भी है।
इस महीने कई हिंदू धार्मिक त्योहार हैं, जैसे हरियाली तीज, नागपंचमी, ओणम और रक्षाबंधन। यह सभी पर्व बहुत उत्साह से मनाए जाते हैं। दक्षिण भारत में ओणम सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा पर्व होता है। वहीं रक्षाबंधन तो लगभग सभी राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। इन दोनों पर्वों को लोग अपने परिवार के साथ मनाते हैं। वहीं फ्रेंडशिप डे को दोस्तों के साथ मौज मस्ती का पर्व माना जाता है, इस दिन लोग अपने मित्रों के साथ घूमते फिरते हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय अवकाश रहता है। लोग ध्वजारोहण करते हैं और आजादी का जश्न मनाते हैं। इन सभी त्योहारों के कारण अगस्त महीने में कई छुट्टियां भी मिल रही हैं। अगर आप परिवार या दोस्तों संग घूमने के लिए छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं तो अगस्त में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां इस महीने मिलने वाले अवकाश और लॉन्ग वीकेंड के बारे में बताया जा रहा है।