फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2025: दिल्ली एनसीआर की इन जगहों पर मनाएं बकरीद का त्योहार

Sat, 07 Jun 2025 07:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Best Places in Delhi NCR to Celebrate Bakrid 2025 : आप भी बकरीद को मजेदार तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इस मौके पर परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो इस बार बकरीद को खास तरीके से मनाने के लिए इन जगहों की सैर जरूर करें।
विज्ञापन
1 of 5
बकरीद पर कहां जाएं - फोटो : Adobe
Best Places in Delhi NCR to Celebrate Bakrid 2025: मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व ईद-उल-अजहा जून 2025 में मनाया जा रहा है। ईद-उल-अजहा को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। बकरीद अल्लाह की इबादत, कुर्बानी और त्याग का पर्व है। इस साल बकरीद 7 जून 2025 को मनाई जाएगी।

बकरीद का त्योहार लोग अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर मनाते हैं। देशभर में बकरीद को मुबारक तरीके से मनाया जाता है।  इस अवसर पर अवकाश भी रहता है। आप भी बकरीद को मजेदार तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इस मौके पर परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो इस बार बकरीद को खास तरीके से मनाने के लिए इन जगहों की सैर जरूर करें।
 
विज्ञापन

2 of 5
जामा मस्जिद दिल्ली - फोटो : instagram
जामा मस्जिद, दिल्ली

दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक जामा मस्जिद है। जामा मस्जिद पर बकरीद की नमाज में हजारों लोग जुटते हैं। सुबह की नमाज के बाद मस्जिद के चारों ओर बना बाजार भी जीवंत हो उठता है। ईद-उल-अजहा के मौके पर जामा मस्जिद पर नमाज पढ़ने के साथ ही आसपास की बाजार में परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
फतेहपुरी मस्जिद दिल्ली - फोटो : instagram
फतेहपुरी मस्जिद, चांदनी चौक

दिल्ली का चांदनी चौक तो हर वक्त गुलजार रहता है लेकिन बकरीद में यहां आना महिलाओं को खुश कर देगा। पास में ही फतेहपुरी मस्जिद है, जहां लोग नमाज के लिए जा सकते हैं। यहां की नमाज और बाजार का अनुभव एक साथ त्योहार को खास बना देता है। आप यहां से मिठाइयों और सेवइयों की बेहतरीन खरीदारी भी कर सकते हैं।

4 of 5
हजरत निजामुद्दीन दरगाह - फोटो : Instagram
हजरत निजामुद्दीन दरगाह

त्योहार के मौके पर दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह पर विशेष दुआ और कव्वालियों का आयोजन होता है। अगर आप बकरीद के दिन एक सूफी अनुभव चाहते हैं तो इस जगह पर जरूर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बकरीद में दिल्ली एनसीआर में घूमने की जगहें - फोटो : Adobe
शाही ईदगाह, दिल्ली गेट

दिल्ली में ही शाही ईदगाह स्थित है। यहां हजारों लोग एक साथ नमाज अदा करते हैं। माहौल बेहद श्रद्धापूर्ण और भावनात्मक होता है।

नोएडा की मस्जिदें

इसके अलावा आप नोएडा सेक्टर 8 और 50 की मस्जिदों में भी बकरीद के मौके पर जा सकते हैं।एनसीआर में रह रहे लोगों के लिए ये इलाके प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जहां बकरीद की नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें