Famous Gurudwara In Delhi: अगर आप दिल्ली या दिल्ली के आस पास रहते हैं तो इस बैसाखी पर देश की राजधानी में स्थित इन गुरुद्वारों में जाकर माथा टेक सकते हैं।
Famous Gurudwara In Delhi: बैसाखी का पर्व न सिर्फ किसानों और फसलों की खुशहाली का प्रतीक है, बल्कि ये सिख धर्म के अनुयायियों के लिए भी एक विशेष महत्व रखता है। ऐसे में लोग इस दिन गुरुद्वारा जाकर मत्था टेकना पसंद करते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो ये लेख आपके काम का है।
दरअसल, दिल्ली देश की राजधानी अपने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्थित कई प्रसिद्ध गुरुद्वारों में लोग बैसाखी के अवसर पर माथा टेकने और आशीर्वाद लेने आते हैं। इन गुरुद्वारों की भव्यता और श्रद्धालुओं का उत्साह हर साल शहर में एक उत्सव का माहौल बना देता है। तो इस बैसाखी अगर आप दिल्ली में हैं तो इन गुरुद्वारों की यात्रा आपके त्योहार को और भी यादगार बना सकती है।