बाहुबली अब तक की सबसे सुपरहिट फिल्म है। बाहुबली के बाद तमन्ना भाटिया को और भी बेहतर फिल्मों में काम करने का अवसर मिलने लगा। तमन्ना ने बॉलीवुड में कुछ गिनी-चुनी फिल्में की हैं। तमन्ना सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों से छाई रहती हैं।
तमन्ना का जन्म 21 सितंबर 1989 को मुबंई में हुआ था। उनके पिता पेशे से हीरे के व्यापारी है। तमन्ना साल 2005 में फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। यह फिल्म पर्दे पर पूरी तरह फ्लॉप रही थीं, जिसके बाद तमन्ना ने साउथ फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उनकी हॉट और सेक्सी तस्वीरों को बहुत पसंद किया जाता है। तमन्ना भाटिया बहुत चुलबुली स्वभाव की हैं। वह कई कंपनियों के लिए फोटो शूट करवा चुकी हैं।
कुछ दिनों पहले तमन्ना भाटिया का एलबम रिलीज हुआ था जिसे बेहद पसंद किया गया था। इस गाने में तमन्ना भाटिया बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इन दिनों तमन्ना भाटिया अपने नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। हालांकि अभी तक उनकी अपकमिंग फिल्म का खुलासा नहीं हुआ है।