फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे ने इस सवाल का जवाब देकर जीता 'Miss Universe' का ताज

Mon, 17 Dec 2018 02:46 PM IST
मंजू ममगाईं फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स 2018 का खिताब जीतने वाली फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे बहुत समझदार भी हैं। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स 2018 का खिताब जीतने वाली फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे ना सिर्फ दिखने में बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि बहुत समझदार भी हैं। उन्होंने अपनी सूझबूझ के दम पर वहां मौजूद लोगों का दिल जीतकर मिस यूनीवर्स 2018 का ताज अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका की प्रतियोगी फर्स्ट रनर-अप और वेनेजुएला की सेकंड रनर अप रही। बता दें, भारत की नेहल चुदासमा शीर्ष 20 तक भी नहीं पहुंच पाईं। मिस यूनीवर्स का ताज सिर पर पहने ग्रे काफी उत्साहित नजर आ रही थीं।  

विज्ञापन

ग्रे को मिस यूनिवर्स का ताज मिस यूनिवर्स 2017 की डेमी ले नेल-पीटर्स ने पहनाया।  - फोटो : Facebook
कैटरिओना इलिसा ग्रे ने इस मौके पर लाल रंग का हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था। ग्रे को मिस यूनिवर्स का ताज मिस यूनिवर्स 2017 की डेमी ले नेल-पीटर्स ने पहनाया। कैटरिओना इलिसा ग्रे इस प्रतियोगिता में शुरुआत से ही उत्साहित और कॉन्फिडेंट रहीं। ग्रे काफी इंप्रेसिव और ग्रेसफुल भी नजर आ रहीं थीं।

ग्रे को मिस यूनिवर्स का ताज मिस यूनिवर्स 2017 की डेमी ले नेल-पीटर्स ने पहनाया। 
मिस यूनिवर्स 2018 के लिए जब उनसे अंतिम सवाल पूछा गया कि  ''लाइफ में सबसे महत्वपूर्ण चीज आपने क्या सीखी और बतौर एक मिस यूनिवर्स के रूप में कैसे उसे अपनी लाइफ लागू किया?'' इस पर ग्रे का जवाब बेहद संजीदा और शानदार रहा। 
 

ग्रे को मिस यूनिवर्स का ताज मिस यूनिवर्स 2017 की डेमी ले नेल-पीटर्स ने पहनाया। 
कैटरिओना इलिसा ग्रे ने कहा- 'मैंने अपने देश में, विशेष रूप से मनीला की बस्तियों में बहुत काम किया है। वहां का जीवन बेहद दुख और गरीबी भरा हुआ है। मैंने वहां खुद से सीखा कि कैसे इसमें खूबसूरती देखी जा सकती है। वहां पर बच्चों के चेहरों पर खुशियां व सुंदरता भी देखी है। कैटरिओना ने कहा कि बतौर एक मिस यूनिवर्स मैंने हर बुरी परिस्थिति में अच्छाई देखने की कोशिश की है, जहां मैं कुछ न कुछ अपनी भागीदारी दे सकती हूं।''
विज्ञापन

ग्रे को मिस यूनिवर्स का ताज मिस यूनिवर्स 2017 की डेमी ले नेल-पीटर्स ने पहनाया। 
कैटरिओना इलिसा ग्रे ने अपने जवाब को आगे बढ़ाते हुए कहा, ''और यदि मैं लोगों को अच्छाई सीखा सकती तो हमारे पास एक अद्भुत दुनिया हो सकती है, जहां नकारात्मकता कभी नहीं होगी और बच्चों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहेगी।'' इस सवाल का जवाब देकर उन्होंने जजों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें