फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Famous Hanuman Temples: बड़े मंगल पर इन हनुमान मंदिरों के करें दर्शन, भव्य होता है नजारा

Mon, 12 May 2025 02:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां देश के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के बारे में जानकारी दी जा रही हैं जहां आप बड़े मंगलवार के दिन दर्शन के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हनुमान मंदिर - फोटो : Instagram
Bada Mangal 2025 Famous Hanuman Ji Temple :  ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल मनाया जाता है। कहते हैं कि बड़े मंगलवार के दिन भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। तभी से इस दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस महीने के हर मंगलवार को बड़ा मंगल या शुभ मंगलवार मानकर हनुमान जी की विशेष पूजा होती है। इस मौके पर सभी हनुमान मंदिरों में उत्सव मनाया जाता है। ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार के दिन हनुमान मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां देश के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के बारे में जानकारी दी जा रही हैं जहां आप बड़े मंगलवार के दिन दर्शन के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर - फोटो : Instagram/
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर

मेहंदीपुर बालाजी के नाम से मशहूर हनुमान मंदिर चमत्कारी माना जाता है। यह मंदिर राजस्थान में जयपुर से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर जयपुर-बांदीकुई बस मार्ग पर मेहंदीपुर में स्थित है। मान्यता है कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में भूत प्रेत की बाधाओं को दूर किया जाता है। जो लोग भूत प्रेत या ऐसी किसी समस्या से पीड़ित होते हैं, उन्हें यहां लाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
सालासर बालाजी मंदिर, राजस्थान - फोटो : Instagram/salasarofficial
सालासर बालाजी मंदिर

राजस्थान के चुरू जिले में सालासर गांव में हनुमान जी का सिद्ध प्राप्त मंदिर स्थित है। यह इकलौता मंदिर है जहां बजरंगबली की प्रतिमा दाढ़ी और मूंछ वाली है। यहां लोग अपने दुख दर्द लेकर आते हैं और खुश होकर जाते हैं। मान्यता है कि सालासर बालाजी मंदिर में मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

हनुमानगढ़ी अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में प्रभु श्री राम की जन्मभूमि है। राम जन्मभूमि के निकट ही हनुमानगढ़ी नाम का भव्य मंदिर है। यह मंदिर एक ऊंचे टीले पर स्थित है। मंदिर में प्रवेश के लिए 60 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। बिना हनुमानगढ़ी के दर्शन किए अयोध्या की यात्रा अधूरी मानी जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
हनुमानगढ़ी अयोध्या - फोटो : Instagram/ ayodhya_ji_hanumangarhi
हनुमानगढ़ी अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में प्रभु श्री राम की जन्मभूमि है। राम जन्मभूमि के निकट ही हनुमानगढ़ी नाम का भव्य मंदिर है। यह मंदिर एक ऊंचे टीले पर स्थित है। मंदिर में प्रवेश के लिए 60 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। बिना हनुमानगढ़ी के दर्शन किए अयोध्या की यात्रा अधूरी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रयागराज के लेटे हनुमान जी - फोटो : Adobe Stock
प्रयागराज के लेटे हनुमान जी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हनुमान का प्राचीन मंदिर है। यहां संगम किनारे हनुमान जी की प्रतिमा लेटी हुई अवस्था में है। 20 फीट लंबी हनुमान जी की मूर्ति हर साल पानी में डूब जाती है। माता जाता है कि गंगा जी हनुमान प्रतिमा को स्नान कराने के लिए उफान पर आती हैं। नदी का स्तर बढ़ना संकट माना जाता है लेकिन प्रयागराज में इसे शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें