फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Tips: रोड ट्रिप पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, वरना होंगे परेशान

Sun, 11 May 2025 02:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Travel Tips: यदि आप भी रोड ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर ही तैयारी करें, वरना आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 7
रोड ट्रिप पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Freepik
Travel Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे ट्रिप पर जाना पसंद न हो। पहले लोग बस और ट्रेन से सफर करना पसंद करते थे, लेकिन आज के समय में युवाओं के बीच रोड ट्रिप का काफी चलन है। भीड़ वाले पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की बजाए अब लोग अपने दोस्तों और घरवालों के साथ रोड ट्रिप पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं।

यदि आप भी रोड ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं, या फिर आप पहली बार रोड ट्रिप पर जा रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर तैयारी करें। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको ध्यान में रखकर आप अपनी रोड ट्रिप को परफेक्ट बना सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
सबसे पहले गाड़ी की जांच कराएं - फोटो : Lamborghini
सबसे पहले गाड़ी की जांच कराएं

यदि आप लंबी यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये सुनिश्चित करें कि गाड़ी सही हालत में रहे। इसके लिए इंजन ऑइल, ब्रेक, टायर, लाइट्स, बैटरी और एयर प्रेशर की जांच जरूर करें, ताकि रास्ते में आपको किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। 

 
विज्ञापन

3 of 7
रास्ते की जानकारी लें - फोटो : अमर उजाला
रास्ते की जानकारी लें

जिस रास्ते से रोड ट्रिप पर जाना है, उसकी जानकारी पहले से ले लें। यानी कि ये पहले से ही पता कर लें कि उस रास्ते में होटल, ढाबे बगैरह हैं या नहीं। खासतौर पर पेट्रोल पंप को चिन्हित कर लें, ताकि आपको कहीं भटकना न पड़े। बीच-बीच में रुक कर गाड़ी की टंकी फुल कराते रहें, ये सबसे जरूरी है। 

 

4 of 7
इन सामानों को साथ रखें - फोटो : Freepik
इन सामानों को साथ रखें

रोड ट्रिप पर जा रहे हैं तो अपने साथ कुछ सामान अवश्य रखें। इन सामानों में फर्स्ट एड किट, टॉर्च, पावर बैंक और वाहन से जुड़ी जरूरी चीजें जैसे टायर जैक, स्पेयर टायर आदि शामिल हैं। ये चीजें कभी भी आपके काम आ सकती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
पानी की बोतलें और ड्राई स्नैक्स भी साथ रखें - फोटो : instagram
पानी की बोतलें और ड्राई स्नैक्स भी साथ रखें

रोड ट्रिप पर जाने से पहले घर से ही ड्राई स्नैक्स को साथ रख लें। इनमें मठरी, लड्डू, भेलपुरी, नमकीन, चिप्स जैसे स्नैक्स लंबे समय तक अच्छे बने रहते हैं। पानी की अतिरिक्त बोतलों को भी अपनी गाड़ी में रख लें, ताकि आपको प्यासा न रहना पड़े। 

 
विज्ञापन

6 of 7
ये है सबसे जरूरी सामान - फोटो : Istock
ये है सबसे जरूरी सामान

रोड ट्रिप पर जाने से पहले एक अलग से बैग कैरी करें और उसमें सभी कागजात एक साथ रख लें। इन कागजातों में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का RC, इंश्योरेंस पेपर और जरूरी पहचान पत्र शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरामदायक कपड़े पहनें - फोटो : Adobe Stock
आरामदायक कपड़े पहनें

सफर चाहे लंबा हो या छोटा, उसमें सही कपड़े पहनना बेहद जरूरी हो जाता है। इसलिए रोड ट्रिप के दौरान ढीले और सांस लेने वाले कपड़े पहनना बेहतर होता है। जूतों की बजाए पैरों में स्लीपर्स पहनें, ताकि आप आराम से बैठ सकें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें