फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Travel Guide 2025: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज, जानिए कैसे पहुंचें अयोध्या

Thu, 05 Jun 2025 10:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayodhya Travel Guide: अगर आप जून के महीने में अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं तो श्रीराम की नगरी अयोध्या कैसे पहुंचना है, कहां ठहरना है और अयोध्या में कहां-कहां दर्शन के लिए जाना है, इसकी पूरी डिटेल इस लेख में दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : instagram
Ayodhya Travel Guide: हिंदू आस्था के केंद्र अयोध्या में राम मंदिर के दूसरे प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव गुरुवार को मनाया जा रहा है। बुधवार को राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। साथ ही यहां सभी सात मंदिरों में देव विग्रहों का संस्कार और अधिवास स्नान, नगर भ्रमण पूरा हुआ। आज गंगा दशहरा के मौके पर भगवान रामेश्वरम की स्थापना और सभी देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके साथ ही तीन दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी।

ऐसे में अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन की इच्छा रखने वाले भक्तों या तीर्थयात्रियों के लिए यहां अयोध्या यात्रा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दी जा रही है। अगर आप जून के महीने में अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं तो श्रीराम की नगरी अयोध्या कैसे पहुंचना है, कहां ठहरना है और अयोध्या में कहां-कहां दर्शन के लिए जाना है, इसकी पूरी डिटेल इस लेख में दी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
अयोध्या कैसे पहुंचे?

आप रेल मार्ग के जरिए अयोध्या जा रहे हैं तो अयोध्या जंक्शन तक रेल टिकट बुक करें। अयोध्या का रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। दिल्ली से अयोध्या रेल यात्रा के लिए फैजाबाद एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से जा सकते हैं। इसके अलावा लखनऊ से इंटरसिटी एक्सप्रेस जाती है। अयोध्या तक रेल का किराया सामान्य श्रेणी में लगभग 300 से 700 रुपये है।

बस से यात्रा

कम पैसों में यात्रा करना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें अयोध्या के लिए नियमित रूप से उपलब्ध हैं। लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज से सीधी बस सेवा है जिसका किराया बस के प्रकार के अनुसार 150 रुपये से 500 रुपये के बीच में हो सकता है।

फ्लाइट से यात्रा

अयोध्या से करीबी हवाई अड्डा शहर का मंगल पांडे एयरपोर्ट है या लखनऊ एयरपोर्ट से भी अयोध्या का सफर तय कर सकते हैं। अयोध्या से लखनऊ की दूरी लगभग 134 किमी दूर है, जिसका सफर टैक्सी या बस से किया जा सकता है। फ्लाइट का किराया दिल्ली या शहर के अनुसार 2000 से 5,000 रुपये तक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
होटल का किराया - फोटो : freepik
अयोध्या में कहां ठहरें

बजट में अयोध्या यात्रा करने के लिए ऐसी जगहों पर ठहरे जहां कम पैसे खर्च हों। अयोध्या में श्री राम लला मंदिर ट्रस्ट, श्री जानकी महल ट्रस्ट, बिड़ला परिवार, श्री गहोई समाज, श्री बालाजी मंदिर ट्रस्ट की कई धर्मशालाएं हैं, जो महज 100 से 500 रूपये तक में रुकने का बंदोबस्त कर देती हैं। यहां बजट में होटल भी मिल जाते हैं। होटल रूम का खर्च 800 से 1,500 रुपये प्रति रात का खर्च आएगा।  ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बुकिंग करा सकते हैं।  

भोजन की सुविधा

अयोध्या में शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध है। सड़क किनारे के ढाबों और छोटे रेस्तरां में थाली 100 से 200 रुपये में मिल जाती है। स्थानीय प्रसाद जैसे खंडवा, मालपुआ और पूड़ी-सब्जी जरूर ट्राई करें। 

4 of 5
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
रामलला के दर्शन कैसे मिलते हैं?

रामलला मंदिर में दर्शन के लिए कपाट सुबह 7 बजे से खुलते हैं। दोपहर 12 बजे तक दर्शन किए जा सकते हैं। बाद में 2 से शाम 7 बजे तक दर्शनार्थियों को दर्शन मिल सकते हैं। दर्शन के लिए प्रात: जल्दी कतार में लग जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनुमानगढ़ी अयोध्या - फोटो : Instagram/ ayodhya_ji_hanumangarhi
अयोध्या के पर्यटन स्थल

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाएं तो हनुमानगढ़ी मंदिर जरूर जाना चाहिए जो कि मंदिर परिसर से कुछ ही दूरी पर है। इसके अलावा आप कनक भवन जाकर वहां हो रहे मंगल गीतों में भी शामिल हो सकते हैं। सुबह सरयू में डुबकी लगाने के साथ ही शाम होते-होते सरयू घाट पर विशेषकर आरती के समय और गुप्तार घाट घूमने जा सकते हैं। नौकाविहार का आनंद उठा सकते हैं। सीता रसोई में जाकर स्वादिष्ट प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं, जो पूरी तरह मुफ्त होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें