फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मौसम मेें घूमने के लिए ऑस्ट्रेलिया है बेस्ट डेस्टिनेशन, जहां एडवेंचर और खूबसूरती है भरपूर

Sat, 20 Jul 2019 09:13 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
खूबसूरती के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया पर्यटन के हिसाब से बहुत ही समृद्ध देश है। ऑस्ट्रेलिया आइलैंड, मेनलैंड, रेगिस्तान और घने जंगलों में बटा हुआ है। यहां के शहर बहुत ही खूबसूरत और देखने में भव्य हैं। अगर इस मौसम में आप फॉरेन टूर करना चाहते हैं तो ऑस्ट्रेलिया बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। तो आइए जानते हैं घूमने के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया में क्या-क्या है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixabay
गर्मी का मौसम ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बेहतरीन मौसम है। क्योंकि जब भारत में भीषण गर्मी पड़ती है तो ऑस्ट्रेलिया में गुलाबी सर्दी यानी की हल्की ठंड का मौसम होता है। ऑस्ट्रेलिया में मॉनसून का मौसम भी बेहद खूबसूरत होता है। इस दौरान यहां की प्राकृतिक सुंदरता और निखर जाती है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixabay
ऑस्ट्रेलिया में मौजूद फ्रेजर आइलैंड दुनिया का सबसे लंबा सैंड आइलैंड माना जाता है। अगर आप अनछुई प्रकृति की सुंदरता को निहारना चाहते हैं तो आपको यहां जरुर आना चाहिए। यहां आपको मछलियों और जंगली कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां देखने को मिलेंगी जो दुनिया में कहीं और नहीं मिलते हैं। 

4 of 5
- फोटो : pixabay
अगर आप ऑस्ट्रेलिया में वाइल्ड लाइफ का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया जाना चाहिए। तस्मानिया ऑस्ट्रेलिया का आइलैंड है और घने जंगलों का बादशाह भी। इस आइलैंड पर आपको घने जंगल, खूबसूरत बीच और ऐतिहासिक इमारत देखने को मिल जाएंगे। यहां उस वक्त के इमारत मौजूद हैं जब ब्रिटिश अपराधियों की कैदगाह के रूप में तस्मानिया को जाना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixabay
वाइल्ड हेरिटेज साइट काकादु
काकादु ऑस्ट्रेलिया का एक वन्यजीव और नैशनल पार्क है। यहां सैकड़ों आदिवासी समूहों का घर है। यह कई हजार किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां आप रोमांच, संस्कृति, वन्यजीव, पेड़-पौधे और आदिवासी समूहों की संस्कृति की दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सिडनी भी घूम सकते हैं, जिसे ऑस्ट्रेलिया का सबसे सुंदर शहर माना जाता है।  यहां आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा जैसे कि दुनियाभर में प्रसिद्ध ओपेरा हाउस, मैरीटाइम म्यूजियम, बॉटनिकल गार्डन, सिडनी टॉवर आई, जेनोलन की गुफाएं, ब्लू पर्वत, सिडनी एक्वेरियम, मैडम तुसाद म्यूजियम, कॉकल खाड़ी, हॉर्बर ब्रिज जैसी शानदार जगहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें